October 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बनने पर फिरोजाबाद के शिवहरे समाज में रोष; विजय शिवहरे से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल; बैठक में रमेशचंद्र शिवहरे का सम्मान

फिरोजाबाद।
बीते रोज गांधी जयंती पर शिवहरे समाज समिति फिरोजाबाद की मासिक बैठक का आयोजन किया जिसमें समाज के वरिष्ठतम सदस्यों में एक वयोवृद्ध समाजसेवी श्री रमेशचंद शिवहरे को सम्मानित किया गया।

इंडियन चौका रेस्टोरेंट (पूर्व रानीवाला होटल) में बैठक का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के स्मरण के साथ हुआ। सभी ने देश के दो महान सपूतों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक में वृद्धजन सम्मान के तहत विभव नगर निवासी वयोवृद्ध समाजसेवी श्री रमेशचंद शिवहरे को सम्मानित किया गया।

शिवहरे समाज समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में शिवहरे समाज के बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनाए जाने पर गहरा रोष और चिंता व्यक्त की गई। युवा भाजपा नेता श्री सुगम शिवहरे के प्रस्ताव पर तय हुआ कि जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक (एमएलसी) श्री विजय शिवहरे से मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराएगा।

मंचासीन अतिथियों अनिल कुमार गुप्ता, रमेशचंद गुप्ता, रामजीलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता (शिवम रेस्टोरेंट) ने रामकुमार गुप्ता ने समाज के उत्थान को लेकर अपने-अपने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में विनोद कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता (बबलू भाई), सुशील गुप्ता, गोपाल कुमार, अमित गुप्ता, अशोक कुमार शिवहरे, विमल कुमार शिवहरे, ललितेश गुप्ता (अनु पेंटर), अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक की मेजबानी इंडियन चौका रेस्टोरेंट के संचालक ललितेश गुप्ता (अनु पेंटर) ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा

समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता