आगरा।
भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति का आचरण और अंत:करण शुद्ध होता है। माना जाता है कि पितृ पक्ष में भागवत कथा सुनने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और उसके पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। आगरा के शिवहरे समाज में इस पितृपक्ष में दो जगह भागवत कथाएं होने जा रही हैं। एक का शुभारंभ 22 सितंबर को भारद्वाज आश्रम में हो रहा है, जिसका आयोजन शू-फोम व शू-मैटेरियर कारोबारी श्री विकास शिवहरे एवं उनका परिवार कर रहा है। वहीं दूसरी भागवत कथा 23 सितंबर से आवास विकास कालोनी में सेक्टर-7 स्थित झूलेलाल पार्क में होने जा रही है जिसे ‘पी एंड पी ग्रुप ऑफ कंपनीज (सिक्युरिटी एजेंसी)’ के संचालक एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष श्री विकास गुप्ता शिवहरे एवं उनका परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में आयोजित कर रहा है।

‘LIG-2181, सेक्टर-7, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, आगरा’ निवासी श्री विकास गुप्ता शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि सोमवार, 23 सितंबर की सुबह नौ बजे 108 कलशों की शोभायात्रा के साथ भागवत सप्ताह का शुभारंभ होगा। भागवत मर्मज्ञ आचार्य अतुल कृष्णजी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक व्यासपीठ से भागवत कथा का रसपान कराएंगे। श्री विकास गुप्ता शिवहरे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सपना गुप्ता के साथ कथा-परीक्षित की भूमिका में होंगे। सोमवार,30 सितंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। श्री विकास गुप्ता शिवहरे बताया कि वह अपने दादाजी स्व. श्री विशंभर दयाल गुप्ता एवं दादीजी स्व. श्रीमती मुन्नीदेवी गुप्ता (निवासी-आलमगंज फाटक, लोहामंडी, आगरा) और अपने पिताजी जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं, स्व. श्री भगवान दास गुप्ता की पुण्य स्मृति में भागवत सप्ताह का आयोजन करा रहे है, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपनी माताजी श्रीमती शारदा देवी गुप्ता से प्राप्त हुई है। कथा सप्ताह की व्यवस्थाएं उनके अनुज श्री राहुल गुप्ता एवं अनुजवधु श्रीमती शिल्पी गुप्ता, बहन-बहनोई श्रीमती रेखा शिवहरे एवं श्री हृदेश शिवहरे (ग्वालियर), चाचा-चाची श्री शिवशंकर गुप्ता-श्रीमती शिखा गुप्ता एवं श्री हरीशंकर गुप्ता-श्रीमती रेखा गुप्ता संभालेंगे।
कथा के कार्यक्रम
23 सितंबर, 2024
कलशयात्रा सुबह 9 बजे कथास्थल झूलेलाल पार्क (सेक्टर-7) से प्रस्थान करेगी और सेक्टर सात के मार्गों से 1होकर शिवालिक होते हुए सुबह 10.30 बजे झूलेलाल पार्क लौटेगी।
इसी दिन दोपहर 1 बजे कथा का शुभारंभ होगा। पहले दिन कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज भागवत कथा के महात्म का वर्णन करेंगे।
24 सितंबर, 2024
सुखदेवजी एवं परीक्षित जन्मकथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
25 सितंबर, 2024
वामन अवतार कथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
26 सितंबर, 2024
श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मकथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
27 सितंबर, 2024
भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाएं एवं गोवर्धन पूजा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
28 सितंबर, 2024
रास पंचाध्यायी एवं रुक्मणि विवाह (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
29 सितंबर, 2024
सुदामा चरित, व्यास पूजन एवं फूलों की होली (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
30 सितंबर, 2024
पूर्णाआहुति एवं भंडारा (दोपहर 12 बजे से)
पूर्वजों और पिता की स्मृति को समर्पित है आयोजन
श्री विकास गुप्ता शिवहरे का कहना है कि पितृपक्ष में पितरों को श्रद्धांजलि के तौर पर इस कथा का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि जीवन में आज जो कुछ हमारे पास है, वह पूर्वजों के आशीर्वाद से ही है। जीवन में संघर्ष की सार्थकता और सामाजिकता के महत्व का ज्ञान उन्हें अपने पिताजी स्व. श्री भगवान दास गुप्ता से ही प्राप्त हुआ है जो 35 वर्षों तक अमर उजाला को समर्पण भाव से सेवाएं देते हुए कभी सामाजिक दायित्वों से पीछे नहीं हटे। 20 अगस्त, 2013 को उनके स्वर्गवास के बाद उन्हीं की सीख पर चलते हुए हम दोनों भाई (विकास एवं राहुल) ने कड़ी परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए जीवन आगे बढ़े हैं। श्री विकास गुप्ता शिवहरे ‘पी एंड पी ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के प्रोपराइटर हैं जो सिक्युरिटी एजेंसी के रूप में आगरा के औदयोगिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, फैक्ट्रियों आदि को अपने गार्ड उपलब्ध कराते हैं। वहीं छोटे भाई राहुल गुप्ता एडवरटाइजिंग और ग्राफिक्स का काम करते हैं, ‘राहुल प्रिंटर्स एडं ग्राफिक्स’ के नाम से उनकी फर्म है।