आगरा।
आवास विकास कालोनी में सेक्टर-7 निवासी श्री विकास गुप्ता शिवहरे की ओऱ से श्रीमद ‘श्रीमद भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ’ का शुभारंभ 23 सितंबर को कलशयात्रा के साथ होगा। कलशयात्रा सुबह 9 बजे कथास्थल झूलेलाल पार्क (सेक्टर-7) से शुरू होगी और सेक्टर-7 के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस झूलेलाल पार्क लौटेगी।
‘LIG-2181, सेक्टर-7, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, आगरा’ निवासी श्री विकास गुप्ता शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि सोमवार, 23 सितंबर की सुबह नौ बजे 108 कलशों की शोभायात्रा के साथ भागवत सप्ताह का शुभारंभ होगा। भागवत मर्मज्ञ आचार्य अतुल कृष्णजी महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक व्यासपीठ से भागवत कथा का रसपान कराएंगे। श्री विकास गुप्ता शिवहरे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सपना गुप्ता के साथ कथा-परीक्षित की भूमिका में होंगे। सोमवार,30 सितंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। श्री विकास गुप्ता शिवहरे बताया कि वह अपने दादाजी स्व. श्री विशंभर दयाल गुप्ता एवं दादीजी स्व. श्रीमती मुन्नीदेवी गुप्ता (निवासी-आलमगंज फाटक, लोहामंडी, आगरा) और अपने पिताजी जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं, स्व. श्री भगवान दास गुप्ता की पुण्य स्मृति में भागवत सप्ताह का आयोजन करा रहे है, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपनी माताजी श्रीमती शारदा देवी गुप्ता से प्राप्त हुई है। कथा सप्ताह की व्यवस्थाएं उनके अनुज श्री राहुल गुप्ता एवं अनुजवधु श्रीमती शिल्पी गुप्ता, बहन-बहनोई श्रीमती रेखा शिवहरे एवं श्री हृदेश शिवहरे (ग्वालियर), चाचा-चाची श्री शिवशंकर गुप्ता-श्रीमती शिखा गुप्ता एवं श्री हरीशंकर गुप्ता-श्रीमती रेखा गुप्ता संभालेंगे।
कथा के कार्यक्रम
23 सितंबर, 2024
कलशयात्रा सुबह 9 बजे कथास्थल झूलेलाल पार्क (सेक्टर-7) से प्रस्थान करेगी और सेक्टर सात के मार्गों से 1होकर शिवालिक होते हुए सुबह 10.30 बजे झूलेलाल पार्क लौटेगी।
इसी दिन दोपहर 1 बजे कथा का शुभारंभ होगा। पहले दिन कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज भागवत कथा के महात्म का वर्णन करेंगे।
24 सितंबर, 2024
सुखदेवजी एवं परीक्षित जन्मकथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
25 सितंबर, 2024
वामन अवतार कथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
26 सितंबर, 2024
श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मकथा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
27 सितंबर, 2024
भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाएं एवं गोवर्धन पूजा (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
28 सितंबर, 2024
रास पंचाध्यायी एवं रुक्मणि विवाह (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
29 सितंबर, 2024
सुदामा चरित, व्यास पूजन एवं फूलों की होली (दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे)
30 सितंबर, 2024
पूर्णाआहुति एवं भंडारा (दोपहर 12 बजे से)
