March 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा के लक्कीराज शिवहरे को सपा ने बनाया व्यापार सभा का जिला प्रमुख सचिव; पार्टी कार्यालय में हुआ अभिनंदन

आगरा।
युवा नेता लक्की राज शिवहरे उर्फ हर्षुल शिवहरे को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का जिला प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया है। लक्कीराज शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए सपा के वरिष्ठ नेताओं ने फतेहाबाद रोड स्थित जिला कार्यालय में उनका अभिनंदन किया।

आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर दाऊजी मंदिर की कार्यकारिणी समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कोषाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे के पुत्र लक्कीराज शिवहरे पहले शिवपाल यादव के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं। प्रसपा के सपा में विलय के बाद लक्कीराज शिवहरे भी स्वाभाविक तौर पर सपा से जुड़ गए। बताया गया है कि शिवपाल यादव की संस्तुति पर ही लक्कीराज को यह नई जिम्मेदारी दी गई है। बीते रोज उनका नियुक्ति पत्र आने के बाद जिला कार्यालय में उनके अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुरेशचंद सोनी, प्रदेश सचिव नितिन कोहली, राजेश फौजदार, महानगर महिला अध्यक्ष प्रियंका चौहान, नीलम श्रीवास्तव समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नाई की मंडी निवासी लक्कीराज शिवहरे राजनीति के साथ सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह वर्तमान में वह अखिल भारतीय युवा जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा समेत कलचुरी समाज अन्य संगठनों से भी जुड़े हैं। एलएलबी कर चुके लक्कीराज अपने छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं। परास्नातक व एलएलबी के दौरान भी वह समाजवादी छात्र संघ के पदाधिकारी रहे। करीब आठ साल तक एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सपा के लिए काम किया। बाद में सपा से शिवपाल यादव के अलग होने के बाद वह उनके द्वारा गठित प्रसपा में चले गए। पार्टी कार्यों के लिए उनकी लगन, जुझारूपन, समर्पण और ऊर्जा को देखते हुए उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video