अमित शिवहरे/शिवहरेवाणी नेटवर्क
आगरा।
प्रदेश सरकार में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को आगरा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में अपने स्वजातीय शिवहरे समाज बंधुओ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने समाज की गतिविधियों पर चर्चा की और राष्ट्रीय स्तर पर समाज को एकजुट करने के प्रयासों की जानकारी भी दी। इस दौरान एमएलसी विजय शिवहरे ने आगरा के समाज बंधुओ का परिचय भी मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल से कराया।भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा महामंत्री नितेश शिवहरे , मंदिर श्री राधा कृष्ण प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे, मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, महासचिव आशीष शिवहरे, सचिव एड. वीरेंद्र गुप्ता शिवहरे, शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक/संयोजक अमित शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष एड. वरुण गुप्ता, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, फिरोजाबाद प्रभारी सुगम शिवहरे ,नवीन शिवहरे, सार्थक शिवहरे, नितेश शिवहरे, तरुण शिवहर, शिवहरे युवा कमेटी के अध्यक्ष तुषार गुप्ता, हर्ष शिवहरे , हनी गुप्ता,अमित शिवहरे, प्रकाश गुप्ता, रोशन शिवहरे , विकास गुप्ता शिवहरे, यश गुप्ता, क्रिश शिवहरे,पंकुर गुप्ता व अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।
आगरा में स्वजातीय शिवहरे बंधुओं से मिले मंत्री रविंद्र जायसवाल सामाजिक विषयों पर मंत्रणा
