समाचार

एक्ट्रेस एवं मॉडल अर्चना गुप्ता ‘शिवहरे’ को मातृशोक; श्रीमती सुनीता गुप्ता का मुंबई में निधन

मुंबई।
एक्ट्रेस एवं मॉडल अर्चना गुप्ता ‘शिवहरे’ की मम्मी श्रीमती सुनीता गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया है। वह महज 59 वर्ष की थीं। करीब दस दिन पहले अचानक बीमार पड़ने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 जुलाई को उनका निधन हो गया। परिवारीजनों ने मुंबई में ही उनकी अंतिम संस्कार किया। बता दें कि अर्चना गुप्ता मूल रूप से आगरा में नाई की मंडी स्थित हल्का मदन की निवासी हैं। उनके पिता श्री किशोर कुमार गुप्ता वर्तमान में भी आगरा में ही रहते हैं, जबकि मां श्रीमती सुनीता गुप्ता काफी वर्षों से मुंबई में उनके पास रह रही थीं। कई बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अर्चना गुप्ता की छोटी बहन वंदना गुप्ता भी मुंबई में ही मॉडल और योगा इंस्क्ट्रक्टर हैं, जबकि छोटा भाई अनंत गुप्ता भी मुंबई में ही रहता है।
शोकाकुल परिवारः-
किशोर कुमार गुप्ता (पति)
अनंत गुप्ता (पुत्र)
अर्चना गुप्ता, वंदना गुप्ता (पुत्रियां)
संपर्कः-7668560343

Exit mobile version