December 14, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

कलचुरी समाज में नारी चेतना का केंद्र बनेगा गोटेगांव; 31 अक्टूबर को देशभर से जुटेंगी कलचुरी महिलाएं; सहस्रबाहु जयंती पर पंकज चौकसे की अनूठी पहल

गोटेगांव (नरसिंहपुर)।
आध्यात्मिक चेतना का नया केंद्र बनकर उभरा ‘गोटेगांव’ अब कलचुरी समाज की नारी चेतना का केंद्र बनने जा रहा है। इसलिए, कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 31 अक्टूबर को इस समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी में एक ऐसा समारोह आयोजित किया गया है, जहां से कलचुरी समाज में महिलाओं के ‘सम्मान, समानता व सशक्तीकरण’ की नई चेतना औऱ जागृति का उदघोष होगा।
बात कर रहे हैं ‘कलचुरी कलार समाज नरसिंहपुर’ के जिलाध्यक्ष श्री पंकज चौकसे की पहल पर आगामी 31 अक्टूबर को होने वाले ‘अखिल भारतीय कलचुरी महिला सशक्तीकरण एवं सम्मान समारोह’ की। कलचुरी समाज में संभवतः यह पहला ऐसा समारोह है, जो पूरी तरह महिला का होगा और महिलाओं के लिए होगा। इसमें देशभर से ऐसी कलचुरी महिलाएं शिरकत करने आ रही हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है, और कलचुरी समाज में नारी सशक्तीकरण की जीती-जागती प्रतीक बन गई हैं।

‘कलचुरी कलार समाज नरसिंहपुर’ के संयोजक श्री किशोर राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कलचुरी महिलाओं की प्रेरणा-स्रोत श्रीमती अर्चना जायसवाल (संयोजिका, राष्ट्रीय कलचुरी महासंघ) औऱ भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। अध्यक्षता गोटेगांव के मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन स्कूल की निदेशिका श्रीमती सुमनलता पटेल करेंगी। उन्होंने बताया कि समारोह में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देशभर से कलचुरी समाज की सशक्त महिलाएं बड़ी संख्या में गोटेगांव आ रही हैं।

समारोह में पूनम चौधरी गुप्ता (दिल्ली), प्रमिला राय (जबलपुर), भावना सुवालका (उदयपुर), डा. कंचन जायसवाल (झांसी), रंजना सूर्यवंशी (हैदराबाद), म.प्र. भाजपा की प्रदेश मंत्री राजो मालवीय (भोपाल), संध्या सुप्रभात चौकसे (एलएनसीटी, भोपाल), म.प्र. महिला कांग्रेस की महासचिव किरण चौधरी (छिंदवाड़ा), कल्पना आईडी राय (भोपाल), रोमनी राकेश राय (सीहोर), नगर पालिका दमोह की अध्यक्ष मंजू वीरेंद्र राय समेत कई कलचुरी महिला समाजसेविकाओं और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्रीमती मनीषा राय (प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ महिला इकाई), श्रद्धा चौकसे (उपाध्यक्ष नगर पालिका गोटेगाँव), स्वाति जायसवाल (प्रदेश महासचिव, मध्यप्रदेश कलचुरी समवर्गीय महासभा महिला समिति), अर्चना चौकसे (जिलाध्यक्ष कलचुरी कलार महिला समिति जिला नरसिंहपुर) समेत नरसिहंपुर जिले के कलचुरी समाज की महिला कार्यकत्रियां जुटी हुई हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video