ग्वालियर।
होली भले बीत गई लेकिन मित्रता, प्रेम, भाईचारा, सदभावना, सौहार्द और सम्मान के ‘रंग’ तो जीवन का आधार होते हैं, और जीवन में हमेशा बने रहते हैं। इन्हीं रंगों से सराबोर रहा कलचुरी महासंघ, ग्वालियर का होली मिलन समारोह।
हजीरा में तानसेन नगर के रमटपुरा स्थित मिलन गार्डन में बीते रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में महासंघ के महिला-पुरुष पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संरक्षक श्री अशोक जायसवाल (साई मशीन टूल्स, इंदौर) व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना के साथ किया।

महेश्वर के सहस्रबाहु मंदिर में हर परिवार की ईंट लगे
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री अशोक जायसवाल ने अपने उदबोधन में होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पवित्र महेश्वर नगरी में सहस्त्रबाहु मंदिर एवं भवन के निर्माण में योगदान की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण में हर घर से एक-एक ईंट गई थी, उसी तरह महेश्वर में सहस्रबाहु मंदिर के निर्माण में हर कलचुरी परिवार से एक-एक ईंट लगनी चाहिए।

महासंघ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
इस दौरान अशोक जायसवाल ने कलचुरी महासंघ, ग्वालियर की पदाधिकारियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। कलचुरी महासंघ ग्वालियर के मुख्य संरक्षक सतीश जायसवाल, अध्यक्ष भजनलाल राय, महामंत्री देशराज महाजन औऱ कोषाध्यक्ष राकेश शिवहरे आदि ने शपथ ली। महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा भजनलाल राय, कार्यकारी अध्यक्ष उर्मिला शिवहरे एवं रेनू शिवहरे और सचिव राजकुमारी शिवहरे ने शपथ ग्रहण की।

होली का धमाल, मंडली ने जमाया रंग
इसके बाद शुरू हुआ होली का धमाल। एक तरफ सभी ने एक-दूसरे को चंदन तिलक लगाकर होली की बधाइयों का आदान-प्रदान कर रहे थे, तो दूसरी तरफ नाट्य मंडली की शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर होलीमय हो गया. होली रासलीला, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और हनुमान के स्वरूपों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने महिला मंडल की सदस्यों को साथ झूमने को विवश कर दिया। इन रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच एक-दूसरे से मस्ती, हसी-ठहाकों के बीच दिल से एक-दूसरे के रंग लगाने और गले मिलने में समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला। अध्यक्ष भजनलाल राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वादिष्ट भोजन-प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समारोह के विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, वयोवृद्ध समाजसेवी दयाराम राय (झांसी), पार्षद अंजना हरिबाबू शिवहरे, कलचुरी महिला मंडल की जिला अध्यक्ष गायत्री शिवहरे, पूर्व पार्षद खुश्बू गुप्ता, राय महिला मंडल की अध्यक्ष रविता राय, समाजसेविका सुनीता शिवहरे, मुरैना के पूर्व अध्यक्ष नवल शिवहरे (मुरैना), फिल्म प्रोड्यूसर रामशंकर शिवहरे (भोपाल), शिवहरे समाज भिंड के अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे, महासंघ के मुरैना प्रभारी अनिल शिवहरे, शिवपुरी प्रभारी विपिन शिवहरे, डबरा प्रभारी से शुभम शिवहरे, पूर्व पार्षद अंबाह मनोज शिवहरे, राजेंद्र शिवहरे (मुरैना) आदि उपस्थित रहे।
महासंघ की टीम ने संभाली व्यवस्थाएं
महासंघ के संस्थापक सतीश जायसवाल, अध्यक्ष भजनलाल राय, महामंत्री देशराज महाजन, कोषाध्यक्ष राकेश शिवहरे, युवा अध्यक्ष राजेश जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय शिवहरे, ओमप्रकाश राय, भागीरथ शिवहरे, उपाध्यक्ष योगेश शिवहरे, राजकुमार महाजन, प्रदीप जायसवाल और सचिव महेंद्र राय, राजकुमार शिवहरे, महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीनदयाल राय, महिला कार्यवाहक अध्यक्ष रेखा भजनलाल राय, कार्यकारी अध्यक्ष उर्मिला शिवहरे एवं रेनू शिवहरे, सुशीला जायसवाल, भावना जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल, राजकुमारी शिवहरे, रश्मि शिवहरे, रानी जायसवाल, बबीता शिवहरे, संगीता राय, रीना राय आदि सभी पुरुष-महिला पदाधिकारी एवं सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं।












Leave feedback about this