ग्वालियर।
ग्वालियर में कलचुरी महिलाओं के संगठन ‘राय प्रथम महिला मंडल’ की पहल पर ‘भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्रबाहु अर्जुन’ की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। खास बात यह है कि घासमंडी में राय कालोनी स्थित चौपाल मंदिर में फिलहाल मूर्ति की ‘चल स्थापना’ की गई है। भविष्य में यह मूर्ति किसी अन्य जगह पर स्थापित की जा सकती है।

चौपाल मंदिर में तीन दिनी ‘प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह’ अखिल भारतीय जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय (झांसी) और भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की महिमा पर आधारित हाल में जारी फिल्म ‘जय महिष्मती’ के निर्माता एलएन मालवीय (भोपाल) के मुख्या आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ 26 फरवरी को गणेश पूजन एवं कलशयात्रा के साथ हुआ, जो कोटेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राय कालोनी में चौपाल मंदिर पर चली। कलशयात्रा में कलचुरी समाज की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भागीदारी की। दूसरे दिन 27 फरवरी को महास्नान का आयोजन किया गया, जबकि अंतिम दिन वैदिन मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा और हवन-पूजन पूजन किया गया जिसमें मुख्य जजमान की जिम्मेदारी का निर्वहन विवेक राय एवं सिमरन राय ने किया। विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

राय प्रथम महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रविता सुशील राय ने शिवहरेवाणी को बताया कि मंडल की सभी सदस्यों ने राय कालोनी के चौपाल मंदिर मे कलचुरी समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। सभी महिलाओं के सहयोग से भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की ढाई फुट की प्रतिमा ग्वालियर में ही तैयार करवाई गई।
चौपाल मंदिर का इतिहास
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा की स्थापना राय कालोनी के जिस चौपाल मंदिर में की गई है, उसे ‘मंशापूर्ण त्रिपाल वाले हनुमान जी’ के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है जिसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना बताया जाता है। बाद में राय कालोनी के नोगों (जो लगभग सभी कलचुरी समाज के हैं) ने यहां मंदिर का निर्माण कराया, जिसे अब चौपाल मंदिर के रूप में जाना जाता है। मंदिर का उपयोग पूजा-पाठ के साथ-साथ स्थानीय कलचुरी राय समाज की पंचायतों के लिए भी किया जाता है।
इसलिए मूर्ति की चल स्थापना
जानकारी के मुताबिक, चौपाल मंदिर में ‘प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले यह जानकारी सामने आई कि चौपाल मंदिर के नवनिर्माण के बाद ही यह तय कर लिया गया था कि इलमें (मंदिर में) अब किसी नई मूर्ति की स्थापना नहीं की जाएगी। इसके बाद राय महिला मंडल की सदस्य इस बात पर सहमत हो गईं कि बुजुर्गों के निर्णय का सम्मान रखते हुए मूर्ति की चल स्थापना की जाएगी। समाज ने यह भी तय किया कि भविष्य में भगवान सहस्रबाहु के नए मंदिर का निर्माण कराया जाएगा जहां यह मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी।
कहां बनेगा नया मंदिर
जानकारी मिली है कि समाज के बुजुर्गों के बीच एक नए नंदिर के निर्माण को लेकर मंथन शुरू हो गया है, जहां यह प्रतिमा स्थापित की जाए। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर बनाने के लिए मोती झील के पास एक बड़े भूखंड को लेकर चर्चा है जो एक कलचुरी परिवार का है। इस बारे में अंतिम निर्णय के बाद ही कोई औपचारिक घोषणा की जाएगी।
ग्वालियर में भगवान सहस्रबाहु की यह दूसरी प्रतिमा
यूं तो ग्वालियर में शिवहरे, जायसवाल औऱ राय समाज के सैकड़ों परिवार रहते हैं लेकिन भगवान सहस्रबाहु की यह दूसरी मूर्ति है जो स्थापित की गई है। इससे पूर्व पाटन बाजार में चामुंडा मंदिर में भगवान सहस्रबाहु की एक मूर्ति प्रतिमा स्थापित की गई थी जो जो पूर्व पार्षद विनोद शिवहरे द्वारा कराई गई थी।

समारोह में ये अतिथि हुए शामिल
तीन दिन चले समारोह में झांसी से अशोक राय, सुरेंद्र राय, बुरहानपुर से नीलेश चौकसे, शिवपुरी से सीमा शिवहरे, कोलारस से नीतू शिवहरे, ग्वालियर से पार्षद अंजना हरीबाबू शिवहरे, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व पार्षद खुश्बू गुप्ता, ग्वालियर कलचुरी समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शिवहरे, महासचिव रघुवीर राय, कलचुरी महिला मंडल की जिला अध्यक्ष गायत्री शिवहरे, संभागीय अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुमन राय (झांसी) आदि के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय समाजबंधुओं व महिलों ने उत्साहजनक भागीदारी की। राय प्रथम महिला मंडल ने सभी का स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम राय महिला मंडल की अध्यक्ष रविता सुशील राय, संस्थापिका अंजना अतुल राय, बबीता संतोष शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष रेखा भजनलाल राय, कोषाध्यक्ष संगीता महेश राय, रश्मि मुकेश राय, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका अनिल राय, प्रचार मंत्री प्रीती राजू शिवहरे, संयोजक सदस्य भारती महेंद्र राय, सूचना मंत्री सुनीता वेदप्रकाश शिवहरे के अलावा सदस्य हेमलता शिवहरे, दिव्या राय, प्रिया महाजन, रागिनी राय, आरती राय, सिमरन राय, पूनम शिवहरे, शालू राय, काजल राय, मीना जायसवाल, चंदा राय, बबीता शिवहरे, वर्षा राय, कविता राय, साक्षी जायसवाल, काजल शिवहरे, अर्चना राय, मालती शिवहरे, वंदना शिवहरे, मिनका राय, श्यामा शिवहरे, प्रियंका शिवहरे, पूजा शिवहरे, प्रियंका शिवहरे, पिंकी राय, राखी राय ने व्यवस्थाएं संभालीं।












Leave feedback about this