चतुर्थ पुण्य-स्मरण
स्व. श्रीमती संतोष साहू (पत्नी स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’)
पुण्यतिथिः 22 अप्रैल, 2021
मां
तुम्हारी अक्षुण्ण स्मृतियों को
बारम्बार नमन।
आज ही के दिन
अचानक और अप्रत्याशित
सबको हक्का बक्का छोड़
इस चराचर से पहुंच गयीं थी
उस पार के सन्नाटों में
जहां कोई आवाज नहीं आती जाती।
चिर स्मृति में हैं तुम्हारे कड़े संघर्ष
दुनिया से
हमारे लिए।
तुम्हारे आशीषी स्पर्श को महसूस करते हैं
हर दम अपने सिरों पर
और संयत करने की कोशिश में हैं सभी।
खपा रहे हैं खुद को इस दुरुह दुनियादारी में
डाल रहे हैं आदत जीने की
और जी रहे हैं जैसे तैसे।
पर
क्षर रहे हैं हम सभी
तुम्हारे बिना
धीरे धीरे ।
आज आपकी चौथी पुण्यतिथि पर हम आपकी स्मृतियों को नमन करते हैं।
-श्रद्धावनत-
सीमन्त साहू-सरोजनी, सोम साहू-अमन (पुत्र-पुत्रवधु)
संदीपिका-शिवकुमार गुप्ता, संगीतिका-राजेश गुप्ता (पुत्री-दामाद), सान्त्वना (पुत्री)
दिगन्त-गुरलीन (पौत्र-पौत्रवधु), यश, भुवन (पौत्रगण), आद्या (पौत्री)
शिवांशु-शिल्पी, संदीपन-देव्यानी, प्रियम-सृष्टि (धेवते-वधु)
इशिता-क्षितिज, भूमिका-आदित्य, मानसी-मोहित (धेवती-दामाद), अनन्या (धेवती)
एवं समस्त ‘शिवहरेवाणी’ परिवार।
निवासः डी-30, न्यू आगरा, आगरा
संपर्कः- 7986376633, 8218069962
चतुर्थ पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती संतोष साहू (पत्नी स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’)
