आगरा।
भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे के स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में सर्वसमाज का व्यापारी समुदाय गुरुवार, 26 मार्च को नीतेश शिवहरे की भव्य ‘अभिनंदन यात्रा’ निकालने जा रहा है।
मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार, अभिनंदन यात्रा गुरुवार दोपहर 2 बजे नूरी दरवाजा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से शुरू होगी और सिंधी बाजार, फव्वारा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए नमक मंडी में मोती प्लाजा पहुंचेगी, जहां नीतेश शिवहरे के भव्य स्वागत के साथ इसका समापन होगा। शोभायात्रा गाजे-बाजे से साथ आगे बढ़ेगी और पूरे रास्ते जगह-जगह स्थानीय कारोबारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर नीतेश शिवहरे का स्वागत कर यात्रा में शामिल हो जाएंगे।
व्यापारी समुदाय के बीच नीतेश शिवहरे की लोकप्रियता को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि अभिनंदन यात्रा में दवा, सराफा, जूता, पेठा औऱ रेडीमेड गारमेंट्स समेत हर कारोबार से जुड़े व्यापारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। दो दिन से इस संबंध में जोरशोर से तैयारियां चल रही है। जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन यात्रा में भाजपा के महानगर मंत्री और उनकी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी, भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
बता दें कि गत 17 मार्च को भाजपा की महानगर कार्यसमिति घोषित की गई थी। इस 20 सदस्यीय कार्यसमिति मे नीतेश शिवहरे को महामंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गई। तब से लगभग रोज ही उनके स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधायक विजय शिवहरे के करीबी माने जाने वाले नीतेश शिवहरे 2003 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं औऱ लंबे समय तक युवा मोर्चा के जिला प्रभारी रहे हैं। advt
नीतेश शिवहरे की ‘अभिनंदन यात्रा’ निकालेंगे व्यापारी; 26 मार्च को दोपहर 2 बजे नूरी दरवाजे से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी
