April 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

प्रेरक पहल: कलचुरी समाज के पांच गरीब बच्चों को एक साल के लिए गोद लिया, झांसी की सहस्रबाहु सेवा समिति वहन करेगी शिक्षा का खर्च

झांसी।
सहस्रबाहु सेवा समिति, झांसी ने कलुचरी समाज के गरीब परिवारों के पांच बच्चों को एक साल के लिए गोद लेकर सच्ची सेवा की मिसाल पेश की है। इसके अंतर्गत समिति इन बच्चों की सालभर की स्कूल-फीस, ड्रेस, कोर्स समेत सालभर का शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेगी।

सहस्रबाहु सेवा समिति ने बीती एक अप्रैल को झांसी के सिमराहा स्थिति एसआर मैमोरियल पब्लिक स्कूल में इस सराहनीय सेवा की शुभ-शुरुआत की। समिति ने स्कूल में कैंप आयोजित कर ऐसे पांच पात्र बच्चों का चयन किया, जिनके अभिभावक गरीबी से जूझ रहे हैं औऱ अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन कर पाने तक में असमर्थ हैं। समिति की ओर से पांच चयनित बच्चों के लिए स्कूल फीस, 2 जोड़ी स्कूल ड्रेस, कोर्स (पुस्तकें), स्टेशनरी, बैग, जूते-मोजे, टाई-बेल्ट, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स आदि सहायताएं उनके अभिभावकों और स्कूल प्रबंधक देवेंद्र राय को भेंट की। साथ ही आश्वासन दिया कि समिति पूरे साल इन पांच बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरतों का खर्च वहन करती रहेगी।

सहस्त्रबाहु सेवा समिति के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी सालिगराम राय ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो संस्था सितंबर, 2025 में अपनी स्थापना के साथ ही विभिन्न प्रकार में गरीब वर्ग के स्वजातीय परिवारों को सहायता प्रदान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि संस्था गरीब परिवारों के बच्चों को गोद लेने का पुनीत-कार्य अनवरत रूप से जारी रखेगी और साल-दर-साल इसके लाभार्थी बच्चों व अभिभावकों की संख्या भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। श्री राय ने एसआर मैमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र राय का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने शिक्षा प्रतिष्ठान में पढ़ने वाले ऐसे बच्चों की जानकारी दी। साथ ही इस पुण्यकार्य में विशेष योगदान करने के लिए बब्लू राय, राम राय, राहुल राय, गिरजेश राय और अतुल राय के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। ये सभी सहस्रबाहु सेवा समिति, झांसी से जुड़े हैं।

कार्यक्रम में समिति के संतोष राय, राजेश राय (बरुआसागर), रामबाबू महाजन, अमित राय, मोहित राय, राजेश राय (शिवाजी नगर), जीतू शिवहरे, राजेश महाजन, राजकुमार राय, रामबाबू शिवहरे, एड. राम अवतार राय, गिरजाशंकर राय, चन्द्रकांत राय, उमेश राय, मुरारी आदि भी उपस्थित रहे। कैंप का संचालन सालिगराम राय ने किया। बब्लू राय ने सभी का आभार जताया।

क्या है सहस्रबाहु सेवा समितिः-
बता दें कि सहस्रबाहु सेवा समिति, झांसी का गठन 2 सितंबर, 2025 को समाजसेवा के उद्देश्य से किया गया था। संस्था का मानती है कि समाज की निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची समाजसेवा है। और, यही उसका उद्देश्य भी है। इसके लिए 25 से अधिक कलचुरी युवाओं की इस संस्था का कोई अध्यक्ष या कार्यकारिणी नहीं है। प्रत्येक सदस्य को शपथ दिलाई जाती है कि वह पद नही लेंगे और ईमानदारी से संस्था के लिए काम करेंगे। गठन के बाद से अभ तक संस्था हर महीने कोई न कोई सामाजिक सेवा का कार्य अवश्य करती है। संस्था ने सहस्रबाहु व्यापारी संगठन का भी गठन किया है।
संस्था के 33 सदस्य
संस्था में वर्तमान में 33 सदस्य हैं, जिनमें सर्वश्री जगमोहन राय, भारत राय, बबलू राय, राजेश राय महाजन, रामप्रताप राय, शैलेंद्र राय, विनय राय, चतुर्भुज महाजन, सालिगराम राय, जीतू शिवहरे, अमित राय, अतुल राय, संतोष राय, कृष्णबिहारी ओमहरे, विनोद राय, मोहित राय, रामबाबू महाजन, सचिन राय, सोनू महाजन, जितेंद्र गुप्ता, राजेश राय, राहुल राय, श्रीराम राय, गिरजाशंकर राय, राजकुमार राय, योगेश ओमहरे, राजेश महाजन, सोनू राय, रामबाबू शिवहरे, शुभम राय शामिल हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video