आगरा।
‘राम ते अधिक रामकर दासा’…’, यह संदेश ही सुंदरकांड का सार है। शिवहरे समाज की धरोहर दाऊजी मंदिर में वर्ष 2026 के प्रथम मंगलवार (6 जनवरी) की शाम श्री कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’ द्वारा सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति ने इसे साक्षात कर दिया।

रामभाई और अन्य कलाकारों की जुगलबंदी में सुंदरकांड के एक-एक छंद ने अपने संपूर्ण अर्थों और भावों के साथ सुर-लय-ताल में समाहित होकर ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा का निर्माण किया, कि जिसकी ऊष्मा ने श्रोता के अंतःकरण तक पहुंचकर जीवन के प्रति आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति जागृत कर दी। देर रात तक चले सुंदरकांड ने श्रोताओं को भक्तिरस की पावनधारा में सराबोर कर दिया, हर चेहरा ऐसी निष्काम मुस्कराहट लेकर लौटा, मानो उन्हें राम की कृपा प्राप्त हो गई हो।

दाऊजी मंदिर के शिवहरे भवन में आयोजित इस संध्या का आयोजन दाऊजी मंदिर समिति और शिवहरे समाज एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर दाऊजी मंदिर के प्राचीन हनुमान दरबार को आकर्षक पोशाक से सजाया गया था। शिवहरे भवन के स्टेज पर फूलों की सजावट के बीच रामदरबार विराजमान था जिनके चरणों में बैठकर राम भाई ने सुंदरकांड की सुंदर प्रस्तुति दी। सुंदरकांड की अंतिम चौपाइयों के बीच बजरंगबली की शानदार झांकी ने सभी का मन मोह लिया। सुंदरकांड के समापन पर रामभक्त हनुमान के इस अदभुत गुणगान के लिए सभी ने तालियां बजाकर ‘हनुमानभक्त राम’ को सराहा और उन्हें बधाइयां दीं। अंत में सभी ने स्वादिष्ट प्रसादी का आनंद लिया।

कार्यक्रम में विधायक श्री विजय शिवहरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वह करीब एक घंटा सुंदरकांड में रहे और प्रस्तुति की आनंद लिया। कार्यक्रम में दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ ही उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

दाऊजी मंदिर समिति से इनकी उपस्थिति
धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष कुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, धर्मेश शिवहरे (स्टॉकएड एकेडमी), सुनील गुप्ता, हरीश शिवहरे गुड़ियल, मोतीलाल शिवहरे, प्रमोद शिवहरे, आशीष शिवहरे ‘आशू’, संरक्षक ब्रजमोहन शिवहरे (मोहन प्रिंटर्स)।
राधाकृष्ण मंदिर समिति से यह हुए शामिल
अशोक शिवहरे ‘अस्सो’, मुकुंद शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’, रिषीरंजन शिवहरे, संजय शिवहरे।
शिवहरे समाज एकता परिषद के युवाओं की भागीदारी
डा. गौरव गुप्ता, अमित शिवहरे, अंकुर गुप्ता, वरुण गुप्ता एडवोकेट, सुगम शिवहरे ‘लवली’, सरजू शिवहरे ‘काकेभाई’, पंकज शिवहरे, विवेक गुप्ता, आयुष शिवहरे ‘नानू’।
शिवहरे सशक्त महिला मंडल भी हुआ शामिल
कविता रवि गुप्ता, भावना गुप्ता, दीपाली शिवहरे, अमन गुप्ता, उपासना शिवहरे, रिंकी शिवहरे।
शिवहरे युवा कमेटी (लोहामंडी)
तुषार गुप्ता तनु, विकास गुप्ता शिवहरे (पी एंड पी सिक्युरिटी ग्रुप), अमित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, यश गुप्ता, हनीष गुप्ता हनी, मोहन गुप्ता, अभिजीत गुप्ता अभि, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, आशीष शिवहरे, मोहित गुप्ता काका, अनुराग शिवहरे एडवोकेट, पीयूष शिवहरे, जितेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता ‘कभी’, गौतम शिवहरे, रोशन शिवहरे।
ये भी रहे उपस्थित
कमल गुप्ता एडवोकेट (फिरोजाबाद अध्यक्ष), मुन्नालाल शिवहरे, रामप्रकाश गुप्ता, अजित गुप्ता, मुकेश शिवहरे, रवि शिवहरे ‘बॉबी’, राजीव शिवहरे राजू, राजे शिवहरे, किशन गुप्ता (महानगर अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच), नीरज शिवहरे (त्रिमूर्ति ग्राफिक्स), अरविंद शिवहरे (टोनी), दीपक शिवहरे, विकास शिवहरे एवं विशाल शिवहरे (विशाल फोम्स), अनुज शिवहरे शैंकी, आलोक शिवहरे, जीतू शिवहरे समेत काफी संख्या पुरुष, महिलाएं व युवा उपस्थित रहे।












Leave feedback about this