आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज ने बुधवार को जमकर गुलाल खेला, और गुरुवार को ‘होली मिलन’ में ‘प्रेम’ और ‘सदभाव’ के रंग बिखेरे। राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने होली की उमंग में अध्यात्म का रंग भी घोल दिया। ऐसे खुशनुमा माहौल में विधायक श्री विजय शिवहरे ने राधाकृष्ण मंदिर के ऊपरी-हॉल में वर्षों से रह रहे परिवारों के लिए ‘कांशीराम आवास’ आवंटित कराने का ऐलान कर उन्हें होली की सौगात दी।

श्री विजय शिवहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन समाज मेरे लिए सर्वोपरि रहा है, और रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें सारे भेदभाव भुलाकर अपने समाज को एकजुट रखना है, हमारी एकता का सबसे बड़ा आधार ‘सनातन’ है। हम सनातनी हैं, और हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा जैसा कोई भाव नहीं आना चाहिए, तभी हम अपने समाज को एकजुट औऱ सशक्त बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने समाज के तीन परिवारों को शास्त्रीपुर में कांशीराम आवास निःशुल्क आवंटित कराए हैं, अब मंदिर के ऊपरी हॉल में रह रहे दो औऱ परिवारों को कांशीराम आवास आवंटित कराने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले एक महीने में यह काम भी हो जाएगा। विधायक की इस घोषणा का सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इससे पूर्व राधाकृष्ण मंदिर समिति और दाऊजी मंदिर समिति की ओर से श्री विजय शिवहरे का अभिनंदन किया गया।
इससे पूर्व होली मिलन में भी आगंतुकों का माथे पर चंदन लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के कुशल कलाकारों ने गणेश-वंदना के साथ किया, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राधाकृष्ण मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में भजन प्रस्तुत कर भक्ति भाव ऐसा संचार किया की कि लोग थिरकने को मजबूर हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने लोकप्रिय भजनों की धुन पर जम कर नृत्य किया और भगवान के साथ फूलों की होली खेली। अंत में एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयों का आदान-प्रदान किया और गरमागरम पकोड़ों के साथ स्वादिष्ट ठंडाई का आनंद लिया। अंत में राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राधाकृष्ण मंदिर समिति के महासचिव मुकुंद शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे ‘अस्सो भाई’, उपाध्यक्ष रिषीरंजन शिवहरे, वरिष्ठ सदस्य संजय शिवहरे के साथ युवा साथियों ने संभाली।
होली मिलन समारोह के सह-आयोजक दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। वह हाल ही में इंदौर से घुटनों का ऑपरेशन कराकर लौटे हैं, और फिलहाल घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। दाऊजी मंदिर के महासचिव आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्रराज शिवहरे, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, सचिव वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, मंत्री धर्मेश शिवहरे (स्टॉकएड एकेडमी), सह-कोषाध्यक्ष सुनील शिवहरे कार्यक्रम में सहभागी रहे।
इनकी भी रही भागीदारीः-
कार्यक्रम में राधाकृष्ण मंदिर के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, बृजमोहन शिवहरे, शिवहरे समाज समिति फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट, मुन्नालाल शिवहरे, प्रेमशंकर शिवहरे, विशंभरनाथ शिवहरे, मुन्नालाल शिवहरे, राजीव शिवहरे ‘राजू’, रवि गुप्ता (ए टु जेड पेनल्स) राजीव गुप्ता एडवोकेट, संजय शिवहरे, विपिन शिवहरे, सुशील गुप्ता, आलोक शिवहरे, अनूप शिवहरे, गोपाल शिवहरे, नवीन शिवहरे, विपिन शिवहरे (ग्वालियर वाले) समेत खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
शिवहरे समाज एकता परिषद से अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, पंकज गुप्ता, विवेक गुप्ता, आयुष शिवहरे नानू।
शिवहरे युवा कमेटी से अध्यक्ष तुषार गुप्ता ‘तनु’, युवा भाजपा नेता हर्ष शिवहरे, जितेंद्र गुप्ता जीतू सफल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, हनी गुप्ता, अनुराग शिवहरे एडवोकेट, रोशन शिवहरे, पीयूष गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, कुष शिवहरे, आशीष शिवहरे, मोहन गुप्ता, गौतम गुप्ता, मोहित गुप्ता, यश गुप्ता, रिषभ गुप्ता।
महिलाओं में शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता, भावना गुप्ता, राधाकृष्ण महिला समिति की पूनम गुप्ता, रजनी गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, रितु गुप्ता, नीमा गुप्ता, हेमा शिवहरे, कमला शिवहरे, अनुपम गुप्ता, सुमन शिवहरे समेत खासी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
