March 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

सिरसागंज में गुलहरे-शिवहरे होली मिलन में कलचुरी एकता के नजारे; मेधावी बच्चों का सम्मान; पारिवारिक परिचय पत्रिका का विमोचन

सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
फिरोजाबाद के सिरसागंज में ‘गुलहरे-शिवहरे एकता’ का ‘रंग’ होली पर पूरी चमक के साथ नुमाया हुआ। ‘सुमंगल मैरिज होम’ में आयोजित होली मिलन समारोह में कलचुरी समाज के दोनों उपवर्गों के लोगों ने पूरे उमंग के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया, और मेधावी बच्चों को सम्मान स्वरूप 2500 रुपये का पारितोषिक प्रदान किया। इस दौरान पूरा परिसर शिवहरे-गुलहरे एकता के जयघोष से गूंज उठा।

बता दें कि फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बे में गुलहरे और शिवहरे समाज के करीब 200 परिवार रहते हैं, जो ‘गुलहरे-शिवहरे वैश्य एकता संगठन’ के बैनर तले एकता के सूत्र में बंधे हैं। इन परिवारों के बीच रिश्तेदारियां औऱ नजदीकी संबंध भी हैं। विगत कई वर्षों से ये होली मिलन समारोह का आयोजन कर अपनी एकता को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी गुलहरे-शिवहरे वैश्य एकता संगठन के बैनर तले होली मिलन समारोह 5 मार्च को सुमंगल मैरिज होम में आयोजित किया गया।

पत्रिका में परिवारों का विस्तृत विवरण
समारोह का शुभारंभ वैदिक हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें सभी समाजबंधुओं और महिलाओं ने समाज के हित-कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दी। इसके बाद सभी ने गत एक वर्ष में दिवंगत स्वजातीय पुण्य-आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ‘गुलहरे-शिवहर पारिवारिक परिचय पत्रिका’ का विमोचन किया गया जिसमें नगर में रहने वाले सभी स्वजातीय परिवारों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है।

मेधावी बच्चों का सम्मान
इसके बाद 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले और विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने वाले मेधावी बच्चों को 2500 रुपये की धनराशि और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
सुश्री अक्षिता शिवहरे
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री उत्तम शिवहरे एवं श्रीमती मोनिका गुप्ता की पुत्री सुश्री अक्षिता शिवहरे को जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन भारत सरकार की ओर से 10,000 रुपये की पुरस्कार/अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
शिवम गुप्ता – इवा रोड निवासी श्री योगेश गुप्ता के होनहार पुत्र शिवम गुप्ता ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी से एमए (संस्कृत व्याकरण) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यूनीवर्सिटी टॉप किया, जिसके लिए कुलपति द्वारा उन्हें गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया था।
वंश गुप्ता- सिरसागंज में अध्यापक नगर निवासी श्री अरुण कुमार गुप्ता एवं श्रीमती शालिनी गुप्ता के पुत्र वंश गुप्ता को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाने के लिए स्मानित किया गया।
सुश्री शांभवी गुप्ता- सिरसागंज मे मठवाली गली निवासी श्री अनुज कुमार गुप्ता एवं श्रीमती रीता गुप्ता की पुत्री सुश्री शांभवी गुप्ता को 92.4 प्रतिशत अंक लाने के लिए।
ऋषि गुप्ता- गांधी मंडी निवासी श्री मनोज कुमार गुप्ता ‘लल्लू भाई’ एवं श्रीमती सुमन गुप्ता के पुत्र ऋषि गुप्ता को 90 प्रतिशत अंक लाने के लिए।
सुश्री तृप्ति गुप्ता – मेन रोज निवासी श्री ज्योति गुप्ता एवं श्रीमती पिंकी गुप्ता की पुत्री तृप्ति गुप्ता को 90 प्रतिशत अंक लाने के लिए सम्मानित किया गया।

ब्रज की होली का मंचन
कार्यक्रम का अंतिम चरण पूरी तरह होली के उल्लास औऱ उमंग में सराबोर रहा। बाहर से बुलाई गई नाट्य मंडली के कलाकारों ने ब्रज की होली का ऐसा जीवंत मंचन किया कि कोई भी उनके साथ नृत्य करने से खुद को रोक नहीं पाया। ब्रज की लठामार होली, फूलों की होली और ब्रज के रसिया में महिलाओं ने भगवान कृष्ण और राधा के स्वरूपों के साथ जमकर कर नृत्य किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में गुलहरे-शिवहरे महिला मंडल ने बढ़-चढ़कर उत्साहजनक भागीदारी की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सुभाषचंद्र गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, विपिन शिवहरे (भाजपा जिला मंत्री, फिरोजाबाद), उत्तम शिवहरे, रविंद्र गुप्ता, शिवदास शिवहरे, गोपाल शिवहरे समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका रही।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video