January 12, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

बेटों की ही नहीं, बेटियों की तरक्की भी जरूरी है; कलचुरी महिला मंडल ने लिया सेवा का संकल्प

by Som Sahu November 16, 2017  घटनाक्रम 847 

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता की मौजूदगी में गठित की गई नई कार्यकारिणी, शगुन शिवहरे अध्यक्ष, मीरा चौकसे बनी उपाध्यक्ष

शिवहरे वाणी नेटवर्क

शिवपुरी।

कलचुरी महिला मंडल की शिवपुरी इकाई सेवा क्षेत्र में नित नए कार्यों से अपनी प्रासंगिकता साबित कर रही है। बीते दिनों कलचुरी महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता के आगमन पर संगठन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती सरला गुप्ता ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी उच्च पदों पर पहुंचाने की बात कही। इस दौरान उनकी मौजूदगी महिला मंडल की शिवपुरी की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महिला मंडल के जोशीले स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है और समाज के विकास के लिए कमजोर वर्ग का पूर्ण सहयोग कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान मंहिला मंडल की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस दौरान श्रीमती सरला गुप्ता के साथ संगठन की राष्ट्रीय उपमहामंत्री श्रीमती पूनम गुप्ता भी जयपुर से पधारी थीं।

श्रीमती सरला गुप्ता और श्रीमती पूनम गुप्ता के शिवपुरी प्रवास के दौरान संगठन ने उनकी मौजूदगी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें मंडल इकाई के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती शगुन शिवहरे, उपाध्यक्ष मीरा चौकसे, युवा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ,कोषाध्यक्ष मीना चौकसे, महामंत्री कीर्ति शिवहरे, उप महामंत्री वंदना शिवहरे, संगठन मंत्री निशा शिवहरे, सचिव नीलू शिवहरे, सहसचिव पिंकल शिवहरे, , सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री खुशबू शिवहरे, सुन्दर शिवहरे, आशा शिवहरे, मीडिया प्रभारी सुनीता शिवहरे, ज्योति चौकसे, संपर्क मंत्री पिंकी शिवहरे, विनीता शिवहरे, मंच संचालक मीना चौकसे, निहारिका शिवहरे को शामिल किया गया है।

बता दें कि इससे पहले कलचुरी महिला मंडल शिवपुरी ने 27 अक्टूबर को वृद्धजन सेवा कर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई थी। संगठन की सदस्याओं ने मंगलम भवन स्थित वृद्धाश्रम में भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना की, जिसके पश्चात वृद्धजन को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान महिलाओं ने  भगवान के भजनों की प्रस्तुतियां भी दीं। कलचुरी महिला  मंडल इससे पूर्व भी विभिन्न पर्वों व अन्य अवसरों पर सेवा प्रधान कार्यक्रम आयोजित करती रही है।

 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video