March 8, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

हमीरपुर में युवा बैंक अधिकारी सुशील कुमार शिवहरे ने खुदकुशी की

by Som Sahu November 10, 2017  घटनाक्रम 463

शिवहरे वाणी नेटवर्क

हमीरपुर।

बुंदेलखंड के हमीरपुर में करगांव निवासी सुशील कुमार शिवहरे ने बीते रोज फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह आईसीआईसीआई बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात था। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार माना है। फिलहाल अपने इकलौते पुत्र की इस दुखद मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बच्चे को पिता की लाठी बनना था, वह पिता के कंधों पर अंतिम यात्रा के लिए रवाना हुआ।

हमीरपुर के बवार थाना क्षेत्र के तहत गांव करगांव निवासी रामबाबू शिवहरे का होनहार पुत्र सुशील कुमार आईसीआईसीआई बैंक में फील्ड अफसर के तौर पर गुड़गांव में तैनात था। जबकि रामबाबू खुद अहमदाबाद में ठेकेदारी करते हैं। सुशील की शादी थाना ¨बवार के लरौंद गांव के शिवनारायन की पुत्री कविता देवी के साथ हुई थी। बताया जाता है कि वह छुट्टी पर घर आया था। । बुधवार, 8 अक्टूबर को सुबह उसका शव उसके कमरे में लटका मिला। बेटे का शव देख घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुशील ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video