by Som Sahu October 31, 2017 घटनाक्रम 508
- अरविंद गुप्ता और महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे को सर्वसम्मति चुना गया मुख्य संरक्षक
- श्रीकिशन शिवहरे सचिव, सुनील शिवहरे चुने गए कोषाध्यक्ष, शेष कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र
- अध्यक्ष पद के लिए 12-12 मतों से टाई रहा परिणाम, अंत में पर्ची डालकर हुआ फैसला
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
अपने गठन के तीन महीने के अंदर ही अनोखे सामाजिक सेवाकार्य कर प्रतिष्ठा अर्जित करने वाले युवा संगठन ‘श्रीराधे सेवा समिति’ की कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। श्री धीरज शिवहरे को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया, जबकि श्री अजय शिवहरे ‘अग्गू’ उपाध्यक्ष चुने गए। श्री किशन गुप्ता सचिव और श्री सुनील शिवहरे कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता और महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे को सर्वसम्मति से संस्था का मुख्य संरक्षक चुना गया है।
आपको बता दें कि तीन महीने पहले ही गठित हुई ‘श्रीराधे सेवा समिति’ ने बहुत कम समय में समाजसेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा अर्जित की है। संस्था के सदस्यों ने शाहगंज स्थित मंदबुद्धि स्कूल में एलसीडी लगवाने, और कुछ अन्य ऐसे ही सेवा कार्यों के साथ ही उज्जैन के सात वर्षीय अभिमन्यु शिवहरे के उपचार के लिए 21,000 रुपये की सहायता राशि भेजी। हालांकि अभी तक समिति सभी कार्य बिना किसी कार्यकारिणी के कर रही थी। लेकिन, समिति के सेवाकार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से उसके साथ जुड़ रहे हैं। ऐसे में सदस्यों की संख्या बढ़ने पर कार्यकारिणी के गठन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
लिहाजा, बीते रविवार को समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों के लिए चुनाव कराया गया। शाहगंज स्थित काजल बार में हुए इस चुनाव के परिणाम बेहद रोचक रहे। सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों ने एकमत होकर श्री अरविंद शिवहरे और श्री मुकुंद शिवहरे को अपना मुख्य संरक्षक चुना। समाज के बेहद प्रतिष्ठित दो सेवियों को संरक्षक चुनने के निर्णय का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया।
इसके बाद दोनों मुख्य संरक्षकों की देखरेख में अन्य पदों के लिए चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए श्री धीरज शिवहरे और श्री अजय शिवहरे ‘अग्गू’ ने दावेदारी पेश की। चुनाव में समिति के 26 सदस्य उपस्थित थे, दो दावेदारों को छोड़कर 24 लोगों ने पर्चियों से मतदान किया। लेकिन, दोनों ही प्रत्याशियों को 12-12 मत मिले। परिणाम टाई होने पर तय किया गया कि दोनों दावेदारों के नाम की पर्चियां डाली जाएंगी और जिसकी पर्ची खुलेगी वह अध्यक्ष होगा, और दूसरा प्रत्याशी स्वतः ही उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा। यहां किस्मत ने श्री धीरज शिवहरे का साथ दिया और उनके नाम की पर्ची खुल गई। इस तरह श्री धीरज शिवहरे अध्यक्ष और श्री श्री अजय शिवहरे ‘अग्गू’ उपाध्यक्ष बने।
श्री धीरज शिवहे पुत्र श्री दिनेश चंद्र शिवहरे एक सफल व संघर्षशील व्यापारी हैं और त्रिमूर्ति पैकर्स के नाम से उनकी फर्म है। वह अपने परिवार के साथ 44, पश्चिमपुरी आगरा में निवास करते हैं। वहीं उपाध्यक्ष श्री अजय शिवहरे ‘अग्गू’ चेन व होटल व्यवसाय में हैं और नार्थ ईदगाह कालोनी में रहते हैं। वह भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे के छोटे भाई हैं।
चुनाव में श्रीकिशन शिवहरे सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष चुने गए श्री सुनील शिवहरे आबकारी कारोबारी हैं और मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे के पुत्र हैं। बताया गया है कि समिति की शेष कार्यकारिणी का चुनाव अब अध्यक्ष श्री धीरज शिवहरे स्वयं चुनेंगे।
चुनाव में सर्वश्री हरीश शिवहरे, नीरज शिवहरे, गोपाल शिवहरे, कृष्ण गुप्ता, अखिलेश शिवहरे, अश्विनी शिवहरे, अमित शिवहरे (मोबाइलवाले), राजीव एमआर, गौरव शिवहरे, बबलू शिवहरे, विशाल शिवहरे, राहुल शिवहरे, अशोक शिवहरे, महेश शिवहरे, संगम शिवहरे, राजीव (स्वीट), आशु शिवहरे, बॉबी गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजय शिवहरे, अरविंद शिवहरे, विपिन शिवहरे, तरुन शिवहरे, सनी गुप्ता, अरुन गुप्ता, अतुल शिवहरे (अध्यक्ष, शिवहरे समाज एकता परिषद), विनय शिवहरे, वरुण शिवहरे आदि ने भाग लिया।












Leave feedback about this