by Som Sahu October 30, 2017 घटनाक्रम 151
शिवहरे वाणी नेटवर्क
होशंगाबाद |
मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद में कलचुरी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर दो दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य समारोह 27 अक्टूबर को हुआ, जिसमें नगर में नेहरू पार्क से सामने सहस्त्रबाहु की प्रतिमा लगाने की अनुमति मिलने का ऐलान किया गया। इससे एक दिन पहले 26 अक्टूबर को सौंदर्य प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रकृति चौकसे मिस कलचुरी चुनी गईं।
अग्निहोत्री गार्डन में हुई कलचुरी सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए दो वर्गों में बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। 23 प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्रकृति चौकसे मिस कल्चुरी बनीं। बेस्ट स्माइल कलचुरी में राधिका चौकसे, बेस्ट ड्रेस कलचुरी में आर्या चौकसे को विजेता घोषित किया गया।
मिस्टर कलचुरी प्रतियोगिता में करीब 12 युवा प्रतिभागी बने, जिसमें से मयंक शिवहरे मिस्टर कलचुरी बने। बेस्ट ड्रेस कल्चुरी में भूपेश चौकसे एवं बेस्ट स्माइल कल्चुरी आरीन चौकसे को विजेता घोषित किया।
महोत्सव के दूसरे दिन कल्चुरी समाज ने दशहरा मैदान स्थित आनंद लॉज से भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा निकाली। नागरिकों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। समाज अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने बताया विधानसभा अध्यक्ष और नपाध्यक्ष से समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापित करने की मांग की थी, जिस पर नेहरू पार्क के सामने चौराहे पर मूर्ति के लिए अनुमति मिली है। सहस्त्रबाहु चौराहा नाम दिया जाएगा।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पिपरिया नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, सोहागपुर नपं अध्यक्ष संतोष मालवी, सिवनी नपं अध्यक्ष मुकेश राय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे, संयोजक महेश चौकसे, कार्यक्रम संयोजिका मोनिका महेंद्र चौकसे, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चौकसे, महेंद्र चौकसे, महिला सदस्य आशा मालवी, माया चौकसे, माधुरी शिवहरे, रागिनी जायसवाल, रीना चौकसे, निमिषा चौकसे, अर्चना चौकसे, टीना परसानिया, शीलू जायसवाल ने व्यवस्थाएं संभालीं।
