March 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

प्रीती गुप्ता (शिवहरे) ने मिसेज आगरा को पहनाया ताज

by Som Sahu October 15, 2017  घटनाक्रम 545

  • आगरा में कोठी मीना बाजार में चल रहे  मिडनाइट बाजार में हुआ था मिसेज आगरा शो
  • श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) हैं गत वर्ष की उपविजेता, रैंप पर गाउन का प्रदर्शन भी किया

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

फैशन डिजायनर श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) ने यहां कोठी मीना बाजार में चल रहे एलडीएसएफ मिडनाइट बाजार में हुई मिसेज आगरा शो में विजेता को ताज पहनाया। बता दें कि श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) गत वर्ष इस शो की फर्स्ट रनरअप रही थीं, और इस नाते उनसे  विजेता को ताज पहनवाया गया। उनके साथ गत वर्ष की विजेता एवं सेकेंंड रनरअप भी थीं। इसके अलावा शो के दौरान उन्होंने स्वयं  डिजायन किए गाउन का प्रदर्शन भी किया।

इसके अलावा श्रीमती प्रीती गुप्ता  (शिवहरे) इस स्पर्धा के निर्णायक मंडल में भी शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने  इवनिंग गाउन सेक्शन में जो गाउन पहनें, उनमें श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) द्वारा तैयार किए गए गाउन भी शामिल थे।

स्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों का निर्णय करने के अलावा प्रतिभागियों के ड्रेस सलेक्शन में भी श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) की अहम भूमिका रही। इस बार शो की  विजेता श्रीमती नीतू शर्मा रहीं और फर्स्ट रनरअप के रूप में गितांशी फुलवानी व सेकेंड रनरअप माधुरी शर्मा रहींं।

शो का उदघाटन यूपी के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक श्रीमती हेमलता दिवाकर एवं श्रीमती मधु बघेल ने किया। शो के अंत में जब विजेताओं की घोषणा की गई तो गत वर्ष के विजेता, फर्स्ट रनरअप और सेकेंड रनरअप को भी मंच पर बुला लिया गया और, उनके द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

मिडनाइट बाजार में ही एक दिन पहले हुआ  थाल सज्जा स्पर्धा में श्रीमती प्रीती गुप्ता  (शिवहरे) मुख्य जज थीं और विजेताओं का निर्णय भी किया।

इसके अलावा इसी मिडनाइट बाजार में इससे दो दिन पहले आयोजित डांडिया नाइट में प्रीती गुप्ता (शिवहरे) को बेस्ट कपल और बेस्ट ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया था।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video