समाज

रमेश राय बने अध्यक्ष, विशाल राय को चंबल क्षेत्र का प्रभार

by Som Sahu September 26, 2017  जानकारियां 273

कलचुरी सेना की अशोक नगर जिला कार्यकारिणी गठित

इंदुप्रकाश राय महामंत्री, नीरज राय संगठन मंत्री, मनोज राय युवा अध्यक्ष

शिवहरे वाणी नेटवर्क

अशोक नगर।

समाजसेवा के क्षेत्र में तेजी से प्रतिष्ठा अर्जित कर रहे संगठन कलचुरी सेना की अशोकनगर जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इस संबंध में बीते रविवार को हुई बैठक में श्री रमेश राय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। श्री विशाल राय को चंबल क्षेत्र में संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सहस्त्रबाहु जयंती महोत्सव के आयोजन पर भी चर्चा की गई।

कलचुरी सेना के श्री विपिन राय के मुताबिक, कलचुरी सेना के संरक्षक मंडल की उपस्थिति में हुई इस बैठक में श्री प्रकाश चंद्र राय को महामंत्री, श्री नीरज राय को संगठन मंत्री, श्री मनोज राय को संगठन की युवा इकाई  का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल ने श्री विशाल राय को कलचुरी सेना प्रभारी-चंबल क्षेत्र  मनोनीत किया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे समाजबंधु उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version