समाज

बुजुर्गों और मातृशक्ति की सेवा का संकल्प

by Som Sahu September 23, 2017  घटनाक्रम 236

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
शिवहरे वाणी परिवार ने बीते पितृ पक्ष में जहां बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लिया, वहीं नवरात्र में मातृशक्ति का आशीष प्राप्त किया। शिवहरे वाणी परिवार ने पितृपक्ष में आवास विकास कालोनी स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में जहां खाद्य सामग्री भेंट की, वहीं नवरात्र की पूर्व संध्या पर घटिया आजम खां स्थित विधवा आश्रम में खाद्य सामग्री एवं 10,100 रुपये की नगद धनराशि प्रदान की। दोनों ही कार्यक्रम शिवहरे वाणी के उपसंपादक श्री अतुल शिवहरे के संयोजन में हुए। इस दौरान शिवहरे वाणी के संपादक श्री सोम साहू, प्रकाशक श्री अविरल गुप्ता, फोटो संपादक श्री अमित शिवहरे के अलावा युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री अंशुल शिवहरे, डा. गौरव गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री जकुमार और श्री निशांत गुप्ता का सहयोग रहा।

 

Exit mobile version