समाचार

36 घंटे बाद घर लौटा सचिन शिवहरे, घरवालों ने ली राहत की सांस

by Som Sahu September 22, 2017  घटनाक्रम 324

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।
ताजगंज नगरी फेस-1 में रहने वाले सचिन शिवहरे करीब 36 घंटे बाद आज दोपहर को घर लौट आए। उन्हें देखते ही घरवालों के चेहरे खिल गए। बताया जाता है कि सचिन किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।

ताजनगरी में फेस-1 निवासी श्री विजय प्रकाश शिवहरे (काके) के 35 वर्षीय पुत्र सचिन शिवहरे का ताजमहल के पूर्वी गेट पर हैंडीक्राफ्ट इम्पोरियम है। बीते रोज सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से अपने इम्पोरियम के लिए निकले थे। (ताजमहल के आसपास इम्पोरियम सुबह छह बजे से ही खुल जाते हैं।) दोपहर करीब एक बजे जब इम्पोरियम से घर फोन आया और कर्मचारियों ने सचिन शिवहरे के बारे में पूछा तब परिजनों को उसके लापता होने का पता चला। परिजनों ने कल पूरे दिन और पूरी रात सचिन की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आज सुबह परिजनों ने थाना ताजगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी। आज दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोगों की बेचैनी हद से गुजर रही थी, तभी अचानक सचिन घर आ गया। उसे देखते ही घरवालों की जान में जान आई।

 

Exit mobile version