समाचार

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी के मामले में प्रकाश शिवहरे को जमानत मिली

by Som Sahu September 09, 2017  घटनाक्रम 249

शिवहरे वाणी नेटवर्क

होशंगाबाद

फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में फंसे प्रकाश शिवहरे को कुछ राहत मिली है। विशेष न्यायालय ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। मामले में अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद प्रकाश शिवहरे ने गुरुवार को सरेंडर किया था।

बता दें कि भाजपा असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के सह संयोजक प्रकाश शिवहरे ने कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर मोहम्मद शब्द को लेकर टिप्पणी की थी। करीब सप्ताह भर पहले उनके खिलाफ हौशंगाबाद के एसपी से की गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई। मामला गरमाता देख शिवहरे ने सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी। साथ ही अग्रिम जमानत लेने की कोशिश भी की जो रद हो गई। गुरुवार को प्रकाश शिवहरे ने खुद सिटी कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच प्रकाश को सीजेएम के सामने पेश किया जहां मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम सुरेश कुमार चौबे ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल वारंट काटा। इसके बाद प्रकाश शिवहरे की ओर से दी गई जमानत याचिका पर शुक्रवार विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रकाश शिवहरे की जमानत के आदेश दे दिए।

 

Exit mobile version