March 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

मंदिर श्री राधाकृष्ण में बही भक्ति, भाव और भजन की त्रिवेणी

by Som Sahu August 29, 2017  घटनाक्रम 239

  • आधी रात तक चली खाटू-श्याम भजन संध्या, प्रभु के अदभुत श्रृंगार और दिव्य दर्शन ने किया निहाल
  • राधा-कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक, महाआरती और महाभोग, अंत तक डटे रही महिलाएं एवं बच्चे

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

मंदिर श्रीराधाकृष्ण में मंगलवार की रात भक्ति, भाव और भजन की त्रिवेणी में आस्थावान शिवहरे बंधु देर रात तक गोते लगाते रहे। राधा-कृष्ण के अदभुत श्रृंगार और दिव्य दर्शन ने इस रात के भागीदारों को धन्य कर दिया। देर रात महाआरती हुई और महाभोग लगाया गया।

मौका था राधाअष्टमी पर खाटू-श्याम संध्या का, जिसका आयोजन मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति ने बीती 19 अगस्त को सुंदरकांड पाठ आयोजन वाले दिन ही कर दी गई थी। समिति तब से इस आयोजन की तैयारी में जुटी थी। समर्पण भाव और मन से की गई तैयारी का अंजाम शानदार होना ही था। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई और सदस्य श्री संजय शिवहरे ने पंचामृत से प्रभु का अभिषेक किया और राधारानी का श्रृंगार किया गया। इसके बाद जब दरबार के पट खुले तो ठाकुरजी के दर्शन ने प्रभु की महिमा का अहसास भक्तों को करा दिया। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज गया।

कुल मिलाकर ठाकुरजी के श्रृंगार से लेकर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति और फिर महाआरती, महाभोग और अंत में वितरित किए गए प्रसाद का स्वादसब कुछ दिव्य था….अदभुत था। आधी रात को आयोजन की समाप्ति तक परिसर में समाजबंधुओं, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या इस आय़ोजन की कामयाबी की तस्दीक कर रही थी।

कार्यक्रम में मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति के मुख्य संरक्षक श्री विजय शिवहरे, मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री किशन स्वरूप शिवहरे, श्री संजय शिवहरे, श्री सुरेशचंद्र शिवहरे, श्री मुन्नालाल शिवहरे श्री आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, श्री विकास शिवहरे, श्री रामगोपाल गुप्ता, श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्री रमन बाबू गुप्ता, श्री प्रेम नारायण गुप्ता, श्री रामगोपाल गुप्ता, श्री जगदीशप्रसाद गुप्ता, श्री घनश्याम गुप्ता, श्री ऋषि प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद शिवहरे, श्री रवि शिवहरे, श्री शैलेष शिवहरे समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

मंदिर श्री राधाकृष्ण प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक शिवहरे अस्सो भाई, उपाध्यक्ष श्री रिषी शिवहरे, सगसचिव श्री धीरज शिवहरे, उपकोषाध्यक्ष श्री रवि शिवहरे, मीडिया प्रभारी श्री सोम साहू एवं श्री अमित शिवहरे, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्री अनूप गुप्ता, श्री धीरज शिवहरे, श्री विनय शिवहरे, श्री अखिलेश शिवहरे, श्री अरुण शिवहरे, श्री चंदन शिवहरे, श्री अजय शिवहरे एवं श्री सरजू शिवहरे, कार्यकारिणी सदस्य श्री रमन गुप्ता, श्री सुशील गुप्ता, श्री मनोज शिवहरे, श्री सोहन शिवहरे, श्री बृजकिशोर शिवहरे, श्री सुनील गुप्ता, श्री अजय गुप्ता, श्री हरीश शिवहरे, श्री तुषार गुप्ता (तनु) ने व्यवस्थाएं संभालीं।

 

 

 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video