धरोहर

कोलकाता; मंदिर में प्रतिष्ठापित हुईं भगवान सहस्त्राबाहु एवं बलभद्र की अष्टधातु की प्रतिमाएं

by Som Sahu August 28, 2017  घटनाक्रमफोटो गैलरी 161

शिवहरे वाणी नेटवर्क

कोलकाता।

कोलकाता में आम्हर्ष रोड स्थित अखिल भारतीय सहस्त्राबाहु बलभद्र मंदिर में रविवार 27 अगस्त को बलभद्र जयन्ती पर भगवान सहस्त्राबाहु एवं बलभद्र की अष्टधातु की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। यह देश का पहला मंदिर है जहां दोनों आराध्य देवों की प्रतिमाएं एकसाथ हैं। कोलकाता सर्वधर्म सम्भव संगम की ओर से आयोजित प्राण प्रतिष्ठापन समारोह में कलचुरि समाज की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हस्तियों के साथ ही राजनीति व अन्य की ख्यातिनाम हस्तियों ने भी शिरकत की। इसके अलावा मंदिर परिसर में कलचुरि समाज के महान सेवी डा. काशी प्रसाद जायसवाल की प्रतिमा भी स्थापित की गई।

समारोह का उदघाटन जरसांको की विधायक श्रीमती स्मिता बख्शी, पूर्व विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री संजय बख्शी ने किया। समारोह का शुभारंभ प्रातः पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर से दोनों आराध्य देवों की प्रतिमाओं के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई जो मंदिर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पर पहुंची। शाम को संध्या आरती हुई और महाभोग लगाया गया। समारोह में संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री पन्नालाल जायसवाल, चेयरमैन श्री शम्भूनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश साव, उप-चेयरमैन हनुमान प्रसाद साव, उपाध्यक्ष रमेश कुमार साव एवं राष्ट्रीय संचालक श्री राजकुमार जायसवाल के साथ ही कोलकाता के कलचुरि बंधु परिवार समेत उपस्थित रहे

 

Exit mobile version