समाचार

संजीव गुप्ता के अपहर्ताओं ने मांगी 100 करोड़ की फिरौती!

by Som Sahu July 23, 2017  Uncategorizedघटनाक्रम 699

संजीव की कार की लोकेशन के संकेत भी मिले

पुलिस तेज की जांच, जल्द खुलासे की उम्मीद

शिवहरे वाणी नेटवर्क

फिरोजाबाद

शहर के युवा कारोबारी संजीव गुप्ता का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। रविवार की शाम तक एसटीएफ अंधेरे में हाथ-पांव मार रही थी। देर शाम खबर मिली कि संजीव को छोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इसके बाद एसटीएफ की जांच तेज हो गई है। देर रात सूत्रों से खबर मिली कि पुलिस को संजीव की सेंटा फी कार की लोकेशन के बारे में भी कुछ संकेत मिले हैं। इससे मामले का जल्द खुलासा होने की उम्मीद जागी है।

फिरोजाबाद में नई बस्ती निवासी श्री शांतिस्वरूप गुप्ता (गुलहरे) के 45 वर्षीय पुत्र संजीव गुप्ता शहर में बीसी के बड़े कारोबारी माने जाते हैं। साथ ही एडिफाई वर्ल्ड स्कूल और सागर रत्न होटल जैसी कई नामी प्रतिष्ठानों में पार्टनर भी हैं। वह फिरोजाबाद की पॉश कालोनी आर्टिडग्रीन में रहते हैं और शनिवार शाम को वह सागर रत्न होटल से घर लौटते समय लापता हो गए थे। घर से आर्चिड ग्रीन की दूरी महज 2 किलोमीटर की है जहां से वे अपनी कार से चंद मिनटों में घर पहुंच जाते हैं। देर शाम उनकी पत्नी श्रीमती सारिका गुप्ता की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। एसएसपी अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कई टीमें लगाई हैं।

संजीव गुप्ता फिरोजाबाद में बहुत कम समय में धनवान बनने के लिए चर्चित हैं। कुछ साल पहले तक नई बस्ती में अपने घर से चूढ़ी का गोदाम चलाने वाले संजीव ने बीसी (मासिक लाटरी) के जरिये दौलत की दुनिया में अपना मुकाम बनाया। कम रकम की बीसी से शुरुआत कर इस काम को उस मुकाम तक ले गए कि आगरा, हाथरस, मथुरा तक के बड़े कारोबारी उनके यहां बड़ी रकमों की बीसी डालने लगे। पैसा बढ़ने के साथ ही उन्होंने कई प्रतिष्ठानों में अपनी साझीदारी कर ली।

 

Exit mobile version