August 5, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर समाचार

इलाहाबाद के मनीष जायसवाल ने रचा इतिहास, बिना रुके 19 घंटे में 91 किमी की रनिंग

मुंबई।
मुंबई के एथलीट मनीष जायसवाल ने बीते शनिवार को आयोजित एवरेस्ट रनिंग चैलेंज (ईआरसी) में  91 किमी की दूरी को बिना रुके, बिना थके 18 घंटे और 58 मिनट में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह चैलेंज पूरा करने के बाद मनीष की राय में यह दुनिया का सबसे मुश्किल रनिंग चैलेंज है जिसमें आपको कोई ब्रेक नहीं लेना होता है।

स्नेल्स2बोल्ट ने नाम के फिटनेस ग्रुप ने यह आयोजन कराया। खास बात यह है कि विजेता मनीष जायसवाल इसी फिटनेस ग्रुप में ट्रेनर हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के निवासी मनीष जायसवाल आईटी इंजीनियर बनने के बाद जॉब के लिए मुंबई आए थे। एथलेटिक्स के शौक ने उन्हें स्नेल्स2बोल्ट ग्रुप से जोड़ा और यहां वह ट्रेनर के रूप में सेवाएं देते हैं। 

एवरेस्ट रनिंग चैलेंज (ईआरसी) एक बहुत मुश्किल स्पर्धा है प्रतिभागियों को 8,849 मीटर (8.85 किमी) की ऊंचाई या माउंट की ऊंचाई के बराबर दौड़ना होता है। इसके लिए इस बार महाराष्ट्र के रायगढ़ से लगी माथेरान की पहाड़ी को चुना गया था, जिसकी ऊंचाई 700 मीटर है। यहां प्रतिभागी को 6.70 किमी तक ऊपर चढ़ना था और फिर लौटकर नीचे आना था। ऐसा माउंट एवरेस्ट की दूरी के बराबर कम से कम 14-15 बार करना था।  आईटी इंजीनियर जायसवाल ने 91 किमी की दूरी को 18 घंटे और 58 मिनट में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया।  इससे पहले यह रिकार्ड 32 घंटे 22 मिनट का था। 

वहीं खास बात यह है कि इस स्पर्धा में जायसवाल की शिष्या 37 साल की माहीजबिन एस अजमानवाला पहली भारतीय महिला बनी, जिन्होंने यह रेस पूरी की। अजमानवाला ने 92 किमी की दूरी और 9,948 मीटर एलिवेशन को 34 घंटे और 29 मिनट में पूरा किया। मजे की बात यह है कि इस स्पर्धा में पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया और उनमें से तीन इस चैलेंज को पूरा नहीं कर सके। 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार

6 सितंबर को पहली बार आगरा आ रहे ‘चर्चित

शिक्षा/करियर, समाचार

बडोदरा में मेधावी बच्चों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार ही समाज

समाचार, समाज

चकलेश्वर मंदिर की रमणिक वादियों में मौज-मस्ती और दाल-बाटी;

शिक्षा/करियर, समाचार

बुरहानपुर के आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मदर