October 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर में 30 मार्च को शिवहरे समाज का होली मिलन और वृद्धजन सम्मान समारोह

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उपजी नई परिस्थितियों के बीच आगरा के शिवहरे समाज ने काफी सोच-विचार के बाद इस बार होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। लोहामंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मंगलवार 30 मार्च को शाम 4 बजे से होने वाले इस होली मिलन समारोह में समाजबंधु स्वादिष्ट ठंडाई की चुस्कियों के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा करेंगे। इस दौरान वृद्धजन सम्मान भी किया जाएगा, जिसके अंतर्गत बाग मुजफ्फरखां निवासी श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता (कृष्णा रेफ्रीजेशन) और बोदला में आवास विकास कालोनी सेक्टर-12 निवासी श्रीमती ललिता देवी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री कैलाशचंद गुप्ता ) को सम्मानित किया जाएगा। 

मंदिर श्री दाऊजी महाराज समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार कोरोना के चलते होली मिलन समारोह का आयोजन मुश्किल हो रहा था। लेकिन, काफी सोच-विचार के बाद इस बार कोरोना के प्रति जरूरी एहतियात बरतते हुए होली मिलन समारोह करने का निर्णय लिया है। दोनों अध्यक्षों ने समाज से होली मिलन समारोह में भाग लेने की अपील करते हुए मास्क अवश्य पहन कर आने का अनुरोध किया है। 
श्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि वैसे तो अब तक धुलैंडी की शाम को समाज का होली मिलन समारोह आयोजित होता आ रहा था। लेकिन, इस बार होली मिलन समारोह धुलैंडी के अगले दिन दौज की शाम को होगा। राधाकृष्ण मंदिर में होने वाले इस समारोह मे समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे भाग लेंगे। 

राधाकृष्ण मंदिर के महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे ने बताया कि हर बार होली मिलन समारोह के लिए निमंत्रण पत्र के रूप में पर्चे छपवाने की परंपरा रही है। लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते इस बार होली मिलन समारोह को लेकर पशोपेश की स्थिति रही लिहाजा पर्चे नहीं छपवाए जा सके हैं। ऐसे में समाजबंधुओं से अनुरोध है कि ‘आपत्ति काले मर्यादा नास्ति’ के सूत्र को ध्यान में रखते हुए शिवहरेवाणी पर प्रकाशित इस समाचार को ही आयोजकों की ओर से व्यक्तिगत निमंत्रण की मान्यता प्रदान करने की कृपा करें।

बता दें कि आगरा में समाज की दोनों प्रमुख धरोहरों, सदरभट्टी चौराहा स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज और लोहामंडी स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में होली मिलन समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था चल रही है, यानी एक वर्ष यह आयोजन दाऊजी मंदिर में होता है तो दूसरे वर्ष मंदिर श्री राधाकृष्ण में। वर्ष 2018 में पहला संयुक्त होली मिलन समारोह श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया था। जिसके बाद दूसरा संयुक्त आयोजन 2019 में दाऊजी मंदिर में हुआ। लेकिन गत वर्ष कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित करना पड़ा था। लिहाजा इस बार उसी क्रम को जारी रखते हुए राधाकृष्ण मंदिर में ही होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;