July 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

सोशल वर्कर श्रीमती रितु भमोरे नहीं रहीं, कलचुरी समाज में शोक की लहर

बुरहानपुर। 
प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकत्री एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की मध्य प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती रितु भमोरे नहीं रहीं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की रहने वालीं श्रीमती रितु भमोरे कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थीं और भुसावल के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था जहां सोमवार 19 अप्रैल को रात 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति श्री गोपाल भमोरे भी कोरोना से संक्रमित हैं और उनका उपचार चल रहा है।
‘रितु दीदी’ के नाम से लोकप्रिय श्रीमती भमोरे के आकस्मिक निधन से मध्य प्रदेश के कलचुरी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोर राय ने उनके निधन को समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया है। श्रीमती भमोरे भाजपा से भी जुड़ी थीं और विधिक सहायता दल की सदस्य थीं। कलचुरी समाज की महिलाओं को एकजुट करने और उन्हें सामाजिक मंच पर लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। रितु भमोरे बुरहानपुर के स्वनामधन्य भमोरे परिवार की बड़ी बहु थीं जो महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल का मायका परिवार है। श्रीमती अर्चना जायसवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनका स्मरण एक ऐसी महिला के रूप मे किया जो करुणा भाव से परिपूर्ण थीं और सच्चे मन से लोगों की सेवा के लिए हरदम तत्पर रहती थीं।  श्रीमती रितु भमोरे बुरहानपुर लायनेस क्लब की भी अध्यक्ष थीं, और नारी शक्तीकरण को लेकर जिले में चलाए गए तमाम अभियानों में उनकी भागीदारी प्रमुखता से रहती थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

आगराः श्रीमती कमलेश गुप्ता ‘पत्नी स्व. श्री रमेशचंद्र गुप्ता’