November 8, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर में आज शरदपूर्णिमा समारोह, रात्रि को भजन संध्या के बाद होगा खीर वितरण

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में आज (मंगलवार, 19 अक्टूबर) शरद पूर्णिमा का पर्व पारंपरिक धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति के महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे ने बताया है कि मंदिर परिसर में रात दस बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसके बाद अर्धरात्रि 12 बजे स्वादिष्ट खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। 
जैसा कि श्री मुकुंद शिवहरे ने बताया कि पहले शरद पूर्णिमा का यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर की रात्रि को होना तय था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि शरदपूर्णिमा 20 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक रहेगी। लिहाजा खीर के भोग के लिए 19 अक्टूबर की रात्रि ही सही समय रहेगा, कथा के लिए 20 अक्टूबर उचित तिथि रहेगी। इसीलिए आयोजन में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता और समस्त कार्यकारिणी ने समाजबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोद किया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

इटावाः प्रतिष्ठित होम्यो चिकित्सक डा. परशुराम गुप्ता नहीं रहे;

समाचार, साहित्य/सृजन

परशुराम और कार्तवीर्य सहस्रार्जुन से जुड़े कुछ अनुत्तरित और

वुमन पॉवर, समाचार

आगरा की बेटी आकांक्षा जायसवाल बनीं ‘मिसेज मध्य प्रदेश’;

समाचार

टूंडलाः श्रीमती सुशील देवी की उठावनी 6 नवंबर को

समाचार, साहित्य/सृजन

मंडला में हुई खुदाई में निकली थी भगवान श्री

समाचार

आगराः श्री रामप्रकाश गुप्ता की उठावनी 4 नवंबर को