June 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आखिर क्यों? रात को ससुरालवालों से बात की, फिर अपने कमरे में लगा ली फांसी

by Som Sahu September 26, 2017  घटनाक्रम 179

शिवहरे वाणी नेटवर्क
हमीरपुर।
यहां मायके में रहे रही एक महिला ने रात में फांसी लगा ली। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, महिला ने रात में अपने ससुरालवालों से फोन पर बात की थी। जिसके बाद यह कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर में रहने वाले सुखदेव शिवहरे की 24 वर्षीय पुत्री ज्योति शिवहरे उर्फ रिंकी की शादी कानपुर में करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। करीब तीन महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। रविवार की रात उसने अपने ससुरालवालों से फोन पर बात की थी। उसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार सुबह परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला। घर में कोहराम मच गया। सुखदेव ने बताया कि रिंकी काफी दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शायद इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

 

 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    मुझे मेरी बहू से बचाओ….अदालत के आदेश पर मुकदमा

    समाज

    रमेश राय बने अध्यक्ष, विशाल राय को चंबल क्षेत्र