August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

इटारसी में बच्चों की स्पर्धाओं से शुरू हुआ छह दिवसीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती महोत्सव

by Som Sahu October 23, 2017  घटनाक्रम 141

शिवहरे वाणी नेटवर्क

इटारसी।

मध्य प्रदेश के इटारसी में छह दिवसीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती महोत्सव का शुभारंभ बच्चों की खेलकूद एवं मनोरंजक स्पर्धाओं से हुआ। इससे पहले भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की गई। कलचुरी भवन में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार, 23 अक्टूबर को महिलाओं की मेहंदी, रंगोली, तंबोला और रचनात्मक प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार 22 अक्टूबर को बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-

कुर्सी दौड़ : वर्ग 1 : प्रथम अभ्युदय मालोनिया, द्वितीय आशीष मालवीय, तृतीय खुशी चौकसे।

वर्ग 2 : प्रथम पूर्वी राय, द्वितीय जेसिका राय, तृतीय देवांश मालवीय।

वर्ग 3 : प्रथम शुभांशु राय, द्वितीय शिवांश मालवीय, तृतीय अक्षत जैसवाल।

वर्ग 4 : प्रथम गौरव चौकसे, द्वितीय हिमांशु राय, तृतीय दिवांशु राय।

 

एक मिनट पासिंग द पार्सल : वर्ग 1 : प्रथम भव्य राय, द्वितीय आदित्य मालवीय, तृतीय खुशी चौकसे।
वर्ग 2 : प्रथम जेसिका राय, द्वितीय जया शिवहरे, पूर्वी राय, तृतीय प्रतीक शिवहरे, नेन्सी राय।

वर्ग 3 : प्रथम सृष्टि मालवीय, द्वितीय स्नेहा मालवीय, शिवानी मालवीय, तृतीय यश मालवीय, तोशिबा राय।

वर्ग 4 : प्रथम वेदांत मालवीय, द्वितीय गौरव चौकसे, हिमांशु राय, तृतीय सत्यम शिवहरे।

 

अंटी चम्मच दौड़ : वर्ग 1 : प्रथम आशीष मालवीय, द्वितीय आदित्य मालवीय।

वर्ग 2 : प्रथम पूर्वी राय, द्वितीय देवांश मालवीय, तृतीय लव जैसवाल।

वर्ग 3 : प्रथम सृष्टि मालवीय, द्वितीय प्रथमेश राय, कीर्ति जायसवाल।

 

धीमी स्कूटर रेस : प्रथम उत्कृष्ट मालवीय, द्वितीय वेदांत मालवीय, तृतीय प्रिंस शिवहरे।

सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशु जायसवाल, सत्यम शिवहरे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 24 अक्टूबर को विभिन्न आयु वर्गों की कुर्सी दौड़, एक मिनट पासिंग द पार्सल प्रतियोगिता होगी।  25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे समाज की वाहन रैली निकाली जाएगी। 26 अक्टूबर को युवाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता होगी।

 

मुख्य समारोह 27 अक्टूबर को होगा, जिसमें दोपहर 2 बजे भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद सामाजिक प्रतिभाओं सम्मान, व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सहस्त्रबाहु जयंतीः आगरा हो या सीहोर, उमंग-उत्साह हर ओर