February 23, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

लेखा-जोखा 2017ः समाज में इन तीन शुरुआतों के लिए याद रहेगा यह साल

by Som Sahu December 21, 2017  घटनाक्रम 161

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

यूं तो दिन-महीने-साल आते हैं, बीत जाते हैं। फिर भी एक साल का बीतना और उसके स्थान पर नए साल का शुरू होना हर व्यक्ति, समाज, देश और राष्ट्र के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण घटना है। इसलिए कि एक साल वह पर्याप्त अवधि होती है, जब हम अपने जीवन, समाज, देश और विश्व में होने वाले घटनाक्रमों के प्रभाव का आकलन कर सकते हैं, उनके अच्छे-बुरे पहलुओं पर यथार्थ निष्कर्ष पा सकते हैं। और उनके आधार पर आने वाले वर्ष के लिए अधिक व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर सकते हैं।

शिवहरे वाणीपर आज से एक सीरीज लेखा-जोखा 2017’शुरू कर रहे हैं जो वर्ष 2017 में कलचुरी समाज के प्रमुख घटनाक्रमों, गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। इसकी पहली कड़ी में हम इस वर्ष की गई उन पहलों का जिक्र करेंगे जो अपने आपमें अनोखी तो हैं हीं, साथ ही अपने व अन्य समाजों को भी प्रेरित करती हैं। प्रस्तुत हैं ऐसी तीन शुभ-शुरुआतेंः-

  1. कलचुरी सेनाः मिशन एक रुपया

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय कलचुरी सेना के संस्थापकों में शुमार श्री विपिन राय ने एक विचार दिया था, जिसके पर कलचुरी सेना की ओर से 12 अगस्त को इसकी घोषणा भी कर दी गई थी। इसके तहत एक विशेष कोष बनाया गया जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति से न्यूनतम केवल एक रुपया देने का आग्रह किया गया। इससे एकत्र धनराशि उन मदों में व्यय की जानी थी जो समाज के वंचित या दुर्बल आय वर्ग को संबल प्रदान कर मुख्यधारा में लाने का करेगी। अब तक निर्धारित मदें निम्न प्रकार हैः-

*समाज के जरूरत मंद को स्वास्थ लाभ के लिए*
*समाज के व्यक्ति की उच्च शिक्षा मे सहायता।*
*समाज की बेटी के विवाह में सहायता।*
*समाज के निशक्तजन की मदद हेतु।*
*असहयाय व बृद्धजनो की मदद हेतु।*
*किसी परिवार की आर्थिक परेशानी मे सहायता।*

मिशन के सूत्रधार श्री विपिन राय का कहना है कि यदि सभी कलचुरी महज एक रुपये का योगदान करे तो बहुत बड़ी धनराशि एकत्र हो सकती है जिससे कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। मिशन की प्रगति आकलन तो एक वर्ष बाद ही किया जा सकेगा। शिवहरे वाणी को उम्मीद करती है कि वर्ष 2018 मे यह मिशन और अधिक ऊर्जा से आगे बढ़ेगा।

2. – ҉҈҉҈○╫͙Bio-DATA (R.C.F.)||╫○҈҉҈҉҈ ♥‡ : 1 एक नई सोच

समाजहित में एक अन्य अनोखी पहल फेसबुक क्लोज ग्रुप – ҉҈҉҈○╫͙Bio-DATA (R.C.F.)||╫○҈҉҈҉҈ ♥‡ : 1 भी इस साल की देन है। इसके तहत विवाहयोग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा इस ग्रुप में डाले जाते हैं, जिन्हें इसके सदस्य देख सकते हैं। यह ग्रुप अब हजारों लोगों की पहुंच में हैं। ग्रुप का निर्माण समाजसेवी सुश्री किरण चौकसे ने किया है और उन्होंने कुछ अन्य लोगों को एडमिन नियुक्त किया है। सुश्री चौकसे की इस पहल ने जहां सैकड़ों रिश्ते तय कराकर अभिभावकों को राहत दी है, वहीं कलचुरी समाज को आधुनिक सोच वाले समाज के रूप में प्रतिष्ठापित करने का काम भी किया है। वर्ष 2018 में यह ग्रुप और लोकप्रियता हासिल करे, ऐसी हमारी शुभकामना है।

3.अब कोर्ट में नहीं जाएंगे शिवहरे

कुवारी नदी की सफाई को लेकर प्रेरक अभियान चलाने वाले कैलारस के शिवहरे समाज ने एक और अनोखी पहल की है। कैलारस शिवहरे समाज के अध्यक्ष श्री पूरन शिवहरे के नेतृत्व में संकल्प लिया गया है कि अब कोई भी सदस्य समाज के किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाद होने की स्थिति में कोर्ट नहीं जाएगा। समाज के लोग आपस में मिल-बैठकर अपने विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। चूंकि यह संकल्प अभी नया है, लिहाजा वर्ष 2018 में यह संकल्प व्यवहारिकता की कसौटी पर परखा जाएगा।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video