August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

समीक्षा गुप्ता को मिले पायेगा ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा टिकट?

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर (13/01/2018)
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो चुकी है। हर राजनीतिक दल को जिताऊ और लोकप्रिय प्रत्याशी की तलाश है, दावेदारियां पहुंचनी शुरू हो गई है। ऐसे में ग्वालियर की मेयर रह चुकीं श्रीमती समीक्षा गुप्ता ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं। यद्यपि ग्वालियर दक्षिण सीट पर भाजपा के कई कद्दावरों की नजर है, तथापि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद होने के साथ ही आमजन के बीच लोकप्रियता श्रीमती गुप्ता की दावेदारी अन्यों के मुकाबले अधिक मजबूत प्रतीत हो रही है।
दरअसल ग्वालियर की मेयर रहते हुए श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने जिस तरह विकास कार्य कराए, और जनहित के मुद्दों पर काम किया, उससे जनता के बीच उनकी अलग छवि बनी है। जनता से सीधा संवाद करने की उनकी कार्यप्रणाली ने उन्हें पार्टी, वर्ग, जाति जैसी सीमाओं से ऊपर उठकर लोकप्रियता प्रदान की। 
अपनी सरलता और शालीनता से विरोधियों को भी प्रभावित करने वालीं श्रीमती गुप्ता की मेयर के रूप में बेदाग छवि रही है। मेयर रहने के दौरान उन्हें सरकार की बड़ी योजनाओं, खासकर लाडली लक्ष्मी’, ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओअभियानों को ग्वालियर में सफल करने में उनकी अहम भूमिका रही थी। अब मेयर नहीं हैं, फिर भी कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सेवा के सात दिन…गरीबों के लिए सेंटा क्लाज बन