September 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

काले रंग का ब्लाउज पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर; कैंपस प्रिंसेज क्राउन विनर मेनका राय चला रहीं जागरूकता अभियान

शिवहरे वाणी नेटवर्क

भोपाल। 
बीते वर्ष एफबीबी कैंपस प्रिंसेज अवार्ड की विजेता सुश्री मेनका राय ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी के प्रति महिलाओं को जागरूक करने का अभियान पर चला रही हैं। इसके लिए वह शहरों और गांवों में भ्रमण कर महिलाओं को इस बीमारी से बचने के टिप्स भी दे रही हैं। इन दिनों वह भोपाल में हैं, जहां रहकर उन्होने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 
सिवनी के एक कलचुरी परिवार की बेटी मेनका राय का कहना है कि उनकी एक फ्रेंड की मां को ब्रैस्ट कैंसर हुआ था जिसका पता उन्हें काफी बाद में हुआ। यह एक बेहद तकलीफदेह बीमारी है और इसीलिए उन्होंने तभी निश्चिय कर लिया था कि वह इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित कई तथ्यों को जुटाने के बाद यह अभियान शुरू किया है। सुश्री मेनका राय ने बताया कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामलों में काले रंग का ब्लाउज पहनना सामने आया है। लड़कियां और महिलाएं काले रंग का ब्लाउज पसंद करती हैं लेकिन इससे खतरा बना रहता है। कई महिलाएं ब्लाउज को 2-3 दिन तक पहनती हैं जबकि कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो प्रतिदिन स्नान नहीं करती हैं, ऐसे में गंदगी की वजह से भी बीमारी का संक्रमण हो सकता है। उनका मानना है कि महिलाएं जागरूक होकर ही इस बीमारी से लड़ सकती हैं।
सिवनी जैसे छोटे से शहर की किसी लड़की के लिए मॉडलिंग की दुनिया एक सपना ही होता है। मेनका राय भी ऐसा ही सपना देखती थीं और एक दिन उन्होंने मिस इंडिया का ऑनलाइन फार्म भर दिया। यहीं से मेनका राय के लिए मॉडलिंग की दुनिया के दरवाजे खुल गए। मेनका मिस इंडिया यूनिवर्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं लेकिन कैंपस प्रिंसेस का क्राउन हासिल कर लिया। अब मिस यूनिवर्स के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। अब मेनका को मॉडलिंग और विज्ञापन फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं। 
मेनका की इच्छा सिवनी में लड़कियों को इंस्पायर करने के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहती हैं जिससे लड़कियां मॉडलिंग की दुनिया में जाने के अपने सपने को साकार कर सकें। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *