August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

इटावा की रेनू गुप्ता की एक और उपलब्धि, सेरेनेट मिसेज एशिया 2018 की फर्स्ट रनर-अप चुनी गईं

शिवहरे वाणी नेटवर्क
इटावा
इटावा की रेनू गुप्ता ने सेरेनेट मिसेज एशिया 2018  स्पर्धा में फर्स्ट रनरअप (ऊपर दिये चित्र में ठीक बीच में) का ताज हासिल किया है। बीते दिनों 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच केंद्र शासित क्षेत्र दमन में आयोजित इस स्पर्धा में रेनू गुप्ता को मिसेज वर्ल्ड ब्यूटी कान्टेस्ट के लिए भी चुना गया है। वह इसकी तैयारी में जुट गई हैं।

img-admin
समय के साथ नारी का सौंदर्य शास्त्र भी बदला है। लाजवंती और कोमलांगी जैसे प्रतिमानों का वक्त बीत चुका है। आज की नारी अपनी बुद्धिमत्ता और स्मार्टनेस के दम पर हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। पुरुष प्रधान समाज में जहां महिलाएं आज भी आए दिन हिंसा का शिकार हो रही हैं, वहीं सेल्फ-डिफेंस और बहादुरी में स्वयं को साबित करने वाली नारियां भी हैं। इटावा की रेनू गुप्ता भी ऐसी ही महिला हैं, ’ए वुमन विद ब्यूटी, ब्रेन एंड ब्रेवरी’। 

img-admin
फैशन और स्टाइल की दुनिया में रेनू का सफर 2012 में शुरू हुआ, जब उन्हें मिसेज इटावा चुना गया था। बीते वर्ष फरवरी में लखनऊ के हजरतगंज में आयोजित मिसेज यूपी कांटेस्ट में रेनू गुप्ता को मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला था। इसी कांटेस्ट से उनका चयन मिसेज इंडिया के लिए हुआ, जून माह में गोवा में हुई मिसेज इंडिया कांटेस्ट में उन्हे मिसेज सुपरस्टार का ताज पहनाया गया था।

img-admin
इटावा के चौकी शमशेरी में रहने श्री नगेंद्र गुप्ता एवं श्रीमती सुदेश गुप्ता की 42 वर्षीय पुत्री रेनू गुप्ता के खाते में उपलब्धियों की कमी नहीं है। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। रेनू को यह पुरस्कार खेल वर्ग के लिए दिया गया।

img-admin

रेनू गुप्ता कराटे की शानदार खिलाड़ी हैं और जापान के मोराकामी सेनपाई से सेंकेड डैन ब्लैक बेल्ट प्राप्त है। वह अब तक 30 हजार बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उनके  सिखाये  पांच बच्चे ब्लैक बेल्ट हो चुके हैं। रेनू वर्तमान में प्रतिदिन पचास से अधिक बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देती हैं। कई स्कूलों के संचालक उन्हें बुलाकर ट्रेनिंग कैंप आयोजित करवाते हैं।  वह नारी निकेतन की लड़कियों को भी आत्मरक्षा के गुर सिखा रही हैं। 

img-admin
रेनू ने वर्ष 2015 में दुबई में हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया। इसी वर्ष उन्होंने मलेशिया की राजधानी बैंकॉक में हुई बैंकॉक ओपन कराटे डू में भाग लिया। इससे पहले 2013 में पंजाब के अमृतसर में हुई इंडो-नेपाल-ईरान इंटरनेशनल कराटे डू में गोल्ड हासिल किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने हरिय़ाणा के कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किए। 2013 में ही उन्होने नई दिल्ली में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता। इटावा मे रेनू की लोकप्रियता और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए बीते विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने उन्हें आइकन भी बनाया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *