August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

शिवहरे समिति समिति ने फूलों से खेली खुश्बूदार होली, दिया इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
होली के अभी चार दिन बाकी है, लेकिन होली के रंग अभी से सिर चढ़कर बोलने लगे हैं। शिवहरे महिला समिति की सदस्याओं ने शनिवार 24 फरवरी को जमकर होली का धमाल किया। एक दूसरे पर रंग-बिरंगे फूल बरसाए, और समाज को इस बार इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया।

img-admin

img-admin
होटल मोती पैलेस के हॉल में शनिवार शाम हुए इस फाग महोत्सव की थीम थी ‘फूलों की होली’। सो, महिलाएं फूलों की डिजायन के ही गहने पहनकर फागोत्सव में पहुंची। एक दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली खेली। होली की नए-पुराने लोकप्रिय गीतों पर मिलकर थिरके तो पूरा हॉल होली के मैदान में तब्दील हो गया हो। इस दौरान महिलाओं ने होली से जुड़े गेम्स और पहेलियां खेलीं। खास बात यह रही कि फूलों की होली के जरिये महिलाओं ने इस बार इको फ्रेंडली होली मनाकर समाज को पॉजिटिव संदेश दिया। 

img-admin

img-admin
समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती शिवहरे ने शिवहरे वाणी को बताया कि हम घरेलू नुस्खों से ही होली के लिए इको फ्रेंडली रंग बना सकते हैं। मसलन यदि आंवले को किसी लोहे के बर्तन में रातभर पानी में भिगो दें तो सुबह काला रंग तैयार हो जाएगा। इसी तरह चुंकदर के टुकड़े को काटकर पानी में भिगो दें तो गहरा गुलाबी रंग बन सकता है। इस तरह के घरेलू तरीकों से तैयार रंग त्वचा और आंख को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा सकते। साथ ही उन्होंने समाज की महिलाओं को सूखी होली खेलने का सुझाव दिया, ताकि बेशकीमती पानी की बचत हो सके। 

img-admin
फाग महोत्सव में अंजना, शोभा, शालिनी, राधा, स्मृति, पूजा, अर्चना, ममता, अंशु, चमन, रूबी, अन्नू, विनीता, सपना, मंजू, रेखा, निगम, निधि, सुचेता, पूजा, रचना समेत कई महिलाएं शामिल थीं। 
img-admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों