August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

एक्ट्रेस दिव्या चौकसे ने चौंकाया, पहली म्यूजिक एलबम लांच, खुद का लिखा गाना गाया, अभिनय भी किया

शिवहरे वाणी नेटवर्क
भोपाल। 
भोपाल की प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल दिव्या चौकसे ने अब गायकी के क्षेत्र में हाथ आजमाया है। उनके पहले गाने ‘पटियाले दी क्वीन’ की आधाकारिक लांचिंग बीते रोज भोपाल के होटाल शिराज में हुई। पुरुष प्रधान समाज में स्त्री को लेकर संकीर्ण सोच पर कटाक्ष करते बोल ‘छोटी है ड्रेस मेरी फिर तेरी सोच से बड़ी है’ का यह गाना खुद दिव्या चौकसे ने लिखा है और गाया भी उन्हीं ने है। म्यूजिक केएस अभिषेक ने दिया है। गाने के फिल्मांकन में दिव्या चौकसे और साहिल आनंद लीड रोल में हैं। 

img-admin
म्यूजिक एलबम के बारे में बात करते हुए दिव्या ने बताया है कि यह गाना पूरी तरह महिला अधिकारिता और सशक्तिकरण को समर्पित है, उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने पुरुष प्रधान समाज में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। यह गाना वास्तव में  प्रगतिशील समाज और युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह  बच्चियों से बलात्कार और दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ और महिलाओं के साथ होने वाले अन्य अपराधों के खिलाफ एक महिला की बुलंद आवाज है।  जैसा कि दिव्या कहती हैं, अक्सर देखा जाता है कि जब लड़की छोटी ड्रेस पहनती है तो लड़के उनसे छेड़छाड़ करते हैं। यह गाना ऐसी मानसिकता को चुनौती देता है।  

img-admin
बता दें कि दिव्या चौकसे ने वर्ष 2016 में फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म में सान्या दलवानी के किरदार के लिए वह 28 टैलेंटेड लड़कियों के ऑडिशन के बाद चुनी गई थीं। उनके पिता मोहन चौकसे भोपाल के जाने-माने वकील है, और बड़ी पल्लवी चौकसे ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वकालत में अपना करियर बनाया है। लेकिन बचपन से ही कुछ अलग करने की चाहत दिव्या को एक्टिंग,सिंगिंग और बिग स्क्रीन पर खुद को देखना चाहती थी। दिव्या ने भोपाल के केंद्रीय विद्यालय-1 से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली से मॉस कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद युनाइटेड किंगडम की बेडफोर्डशायर यूनिवर्सिटी से उन्होंने फिल्म मेकिंग की। इस दौरान उन्होंने आईएमशी मिस इंडिया यूनिवर्स स्पर्धा में भी भाग लिया। कई प्रिंट, वीडियो, कर्मशियल एड फिल्म कर चुकी दिव्या कथक, बॉलरुम और सालसा डांस की भी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने सितार भी सीखा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

ये पेड़ हैं भगवान..पौधे हैं प्रसाद

समाचार

रोली शिवहरे ने उड़ा रखी है कई नेताओं की

समाचार

नई पीढ़ी…नई सोच…नई उम्मीद..भोपाल में परिचय सम्मेलन

समाचार

50वां परिवार मिलन…बड़ों के कमाल में बच्चों का धमाल