May 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सीहोर से बुलंद हुई आवाज, अब सियासत में कलचुरी को नजरअंदाज नहीं कर पाएगा कोई

शिवहरे वाणी नेटवर्क

सीहोर।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे हुए छोटे से शहर सीहोर से राजनीति में कलचुरी समाज के मजबूत दखल के एक बुलंद आवाज उठी है। यहां क्रीसेंट रिसॉर्ट में रविवार को हुए राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतिनिधि मंडल दोनों ही राजनैतिक दलों यानी भाजपा और कांग्रेस के पास जाकर मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समाज के लोगों यथासंभव अधिकतम टिकट दिए जाने की मांग करेगा। 
मौका था राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की मध्य प्रदेश इकाई के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राकेश राय ने ऐलान किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाज के सशक्त उम्मीदवार. चाहें वह किसी भी दल का हो , का पूरा सहयोग किया जाये। सीहोर विधायक सुदेश राय ने जानकारी दी कि समारोह में देशभर से जुटे कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से निर्णय लिया है कि कलचुरी समाज के सभी वर्ग मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। ऐसे कार्य किए जाएं जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहा कि शिक्षा से ही विकास का रास्ता तय होगा। सारे समाज को एक सूत्र में पिराना हमारा लक्ष्य है। 

admin
इस अवसर पर दीपक जायसवाल, शिवचरण हाड़ा, नरेश जायसवाल, हुकुम चंद जायसवाल, भरत पोरवाल, पिंटू जायसवाल, मुकेश राय ,आनंद चौकसे, विष्णु शिवहरे, मनोज शाह, पंकज चौकसे, मोहन जायसवाल, नरेन्द्र धुवारे, शिव जायसवाल, विनोद शिवहरे,   पंकज जायसवाल, मुकेश राय सिलवानी. मनीष राय सालीचौका, रवि राय, सुभाष राय, यतेंद चौकसे हीरा, मनीष राय, रितु भमोरे, दीपा शिवहरे, मनीषा राय ,रश्मि चौकसे, जयश्री जायसवाल , किशोर राय (कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष), प्रकाश राय, सतीश जायसवाल, भगवत जायसवाल,  राजेश शिवहरे, श्यामबाबू जायसवाल, डा:प्रमोद राय, प्रदीप राय, शिवरंजन शिवहरे (ग्वालियर), रंजीत शिवहरे, मनोज आर्य,  बेनी राय, सुधीर राय, विकास राय, विष्णु राय, शंकर जायसवाल, दिलीप राय, जुगलकिशोर राय, युवराज सिहं राय, नरेश चौकसे, बद्री प्रसाद राय, दिनेश राय शशिकांत राय, गिरीश जायसवाल, प्रकाश राय, राजेश राय, आशीष राय, विवेक मालवीय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकेश राय ने किया।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में