August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

तीजोत्सव में कल्पना चुनी गईं श्रीमती हरियाली

शिवहरे वाणी नेटवर्क
बालाघाट। 
बालाघाट में जायसवाल महिला मंडल ने अनोखे अंदाज में हरियाली तीजोत्सव मनाया। भगवान शिव और पार्वती के मिलन के पवित्र अवसर पर सुहाग के शुभ प्रतीक हरे रंग के परिधान और श्रृंगार में महिलाओं ने जहां जमकर मस्ती की, वहीं भारतीय समाज को कुरीतियों से मुक्त कर महिलाओं के लिए बेहतर व प्रगतिशील वातावरण तैयार करने की शुभ पहल पर भी चर्चा की गई। इस दौरान श्रीमती हरियाली स्पर्धा हुई जिसमें श्रीमती कल्पना मनोज जायसवाल को विजेता चुना गया। 
दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। हरे रंग के परिधान और सोलह श्रंगार में सजीं महिलाओं ने झूले का आनंद लिया और डीजे को नृत्य कर उत्सव को हरा-भरा बना दिया। इसके बाद महिलाओं के बीच वन मिनट गेम्स और अन्य स्पर्धाएं कराई गईं।  तदुपरांत सामाजिक कुरीतिओ कन्या भ्रूण हत्या, घरेलुहिंसा, दहेज़ प्रथा जैसी नारी विरोधी कुरीतियों को समाप्त कर समाज को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और अनुकूल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही मृत्युभोज के खिलाफ चल रहे अभियान में शामिल होकर उसे विस्तार देने का संकल्प भी लिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए तुलसी का पौधा भी रोंपा गया।
इसके बाद श्रीमती हरियाली स्पर्धा का आयोजन हुआ जिसमें श्रीमती कल्पना मनोज जायसवाल को विजेता चुना गया। श्रीमती चंदा जायसवाल ने कल्पना मनोज जायसवाल को श्रीमती हरियाली का खिताबी बेल्ट और मुकुट पहनाया। इस दौरान श्रीमती शर्मिला सुदीप जायसवाल के पुत्र मास्टर शौर्य का बर्थडे केक भी काटा गया। कार्यक्रम में तुलसी का पौधा रोंपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम के आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष मंजुषा शिवहरे, निर्मला जायसवाल, सरिता जायसवाल, पूर्ति जायसवाल, ममता अनिल जायसवाल, पूजा जायसवाल, शर्मिला जायसवालका सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम की परिकल्पना नीता जायसवाल की थी जिसे मधु जायसवाल, लता जायसवाल, ऊषा जायसवाल के मार्गदर्शन ने कामयाबी प्रदान की। 
कार्यक्रम में रजनी आजाद, अंजु  जायसवाल , कंचन जायसवाल, ममता रवींद्र जायसवाल , बबिता जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, रुपाली  जायसवाल, सुनीता  सिंदुपे, प्रियंका, वर्षा, संगीता, विजेता, शीतल, अंकिता, अनीता, सुचिता, मंजू, रंजना, रीना, माधवी, आशा आदि की उपस्थिति रही। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सच्ची होली…विकलांग बच्चों के चेहरों पर बिखेर दिए खुशियों