August 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राग-रंग और आलिंगन..दाऊजी मंदिर में होली की शाम समाज के नाम

होली पर गले मि्लना बहुत जरूरी है….फूलों की होली, वृद्धजन सम्मान, ठंडाई की चुस्कियों के साथ स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुत्फ उठाइये
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
आज होली है, राग औऱ रंग के इस पर्व पर हरओर उत्साह और उमंग के नजारे हैं। दो दिन (छोटी होली और बड़ी होली) और तीन चरणों (होलिका दहन, रंग और होली मिलन) का यह त्योहार आगरा में शिवहरे समाज के लिए बेहद खास है। साल में यह एकमात्र समारोह होता है जब संपूर्ण समाज को  एक जगह एकत्र होने और एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। तो कल गुरुवार को सुबह खुलकर होली खेलिये, और शाम को दिल खोलकर एक-दूसरे से होली मिलिये…। आपकी धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज का नवनिर्मित परिसर आपके स्वागत को तैयार है। 

admin
होली पर गले मिलने की परंपरा के कई फायदे हैं जिनकी पुष्टी विज्ञान भी करता है। मसलन गले मिलने से दिमांग को शांति मिलती है। गले मिलने से शरीर में पॉजीटिव इनर्जी का संचार होता है। गले मिलने से आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है और व्यक्ति भयमुक्त बनता है। यही नहीं, गले मिलने के और भी कई फायदे हैं जो विज्ञान की कसौटी पर खरे साबित हुए हैं। गले मिलने से मूड सही होता है, ह्रदय को मजबूती मिलती है, शरीर की मसल्स रिलेक्स होती हैं, ब्लड प्रेशर कम होता है, ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, और नर्वस सिस्टम दुरुस्त होता है। 
विज्ञान में साबित हो चुका है कि आप जितने अधिक लोगों से गले मिलेंगे, उतना ही अधिक शांति और दृढता प्राप्त होगी। अधिक लोगों से गले मिलने से ये लाभ अधिक लंबे समय तक आपके साथ रहेंगे। आज की आपाधापी में हर व्यक्ति तनाव से राहत चाहता है। जीवन की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करने के लिए खुद को तैयार करना चाहता है। ऐसे में होली हमें अवसर दे रही है कि हम एक-दूसरे से गले मिलकर स्वयं को और अपने समाज को मजबूत करें। यह मौका चूकिये नहीं..एक बार फिर अनुरोध…मंदिर श्री दाऊजी महाराज आइये।
इस बार होली मिलने पर अधिक लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा क्योंकि, आगरा के शिवहरे समाज की दोनों धरोहरों मंदिर श्री दाऊजी महाराज (सदरभट्टी चौराहा) और मंदिर श्री राधाकृष्ण (लोहामंडी) की ओर से /संयुक्त होली मिलन किया गया है। समारोह मंदिर श्री दाऊजी महाराज में गुरुवार शाम 4 बजे से आयोजित किया गया है। आगंतुकों का स्वागत माथे पर चंदन के लेप लगाकर किया जाएगा। भूतल पर नवनिर्मित हॉल के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें बृज की प्रसिद्ध मंडली द्वारा फूलों की होली का मंचन किया जाएगा। समाज की प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
 समारोह में वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके तहत दयालबाग निवासी श्री प्रेमचंदजी शिवहरे, ट्रांसयमुना निवासी श्री गोपाल प्रसादजी शिवहरे, बालूगंज निवासी श्रीमती सुखदेवीजी और नाई की मंडी निवासी श्रीमती महादेवीजी को सम्मानित किया जाएगा।  समाजबंधु ठंडाई की चुस्कियों के साथ इन कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए एक-दूसरे से होली मिलेंगे। पहली मंजिल पर बने हॉल में भोजन एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था है। वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके तहत दयालबाग निवासी श्री प्रेमचंदजी शिवहरे, ट्रांसयमुना निवासी श्री गोपाल प्रसादजी शिवहरे, बालूगंज निवासी श्रीमती सुखदेवीजी और नाई की मंडी निवासी श्रीमती महादेवीजी को सम्मानित किया जाएगा। 
मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे और मंदिर श्री राधाकृष्ण समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद शिवहरे समेत दोनों समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी समाजबंधुओं से होली मिलन समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *