July 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

लहार चलो… 25 अक्टूबर को ‘शिवहरे धर्मशाला एवं मंदिर’ का भव्य लोकार्पण एवं चल समारोह; ग्वालियर का कलचुरी समाज करेगा भागीदारी; निमंत्रण पर दिया भरोसा

लहार (भिंड)।
भिंड जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर लहार कस्बे में आगामी 25 अक्टूबर को नवनिर्मित ‘शिवहरे धर्मशाला’ का लोकार्पण बड़े धूमधाम से किया जाएगा। कलचुरी समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आयोजन में समीवर्ती जिलों से खासी संख्या में कलचुरी समाजबंधुओं की भागीदारी की उम्मीद है।

‘कलचुरी शिवहरे समाज लहार’ के अध्यक्ष राहुल शिवहरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों सीमावर्ती के जिलों में जाकर वहां के कलचुरी समाजबंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहा है। इसी क्रम में बीते रोज प्रतिनिधिमंडल ने ‘कलचुरी कलार महासभा ग्वालियर’ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। ग्वालियर कलचुरी कलार महासभा के मुख्य संरक्षक लक्ष्मी नारायण शिवहरे के कार्यालय पर हुई इस बैठक में महासभा अध्यक्ष सुरेशचंद्र शिवहरे समेत पूरी कार्यकारिणी व महिला मंडलों की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

लहार के अध्यक्ष राहुल शिवहरे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि लहार में ‘’शिवहरे धर्मशाला’ का निर्माण समाज के सहयोग से कराया गया है। शिवहरे गार्डन के निकट जिस बड़े भूखंड पर यह धर्मशाला बनवाई गई है, वह भूखंड दानवीर समाजसेवी स्व. श्री शिवचरण शिवहरे द्वारा समाज को दान दिया गया था। धर्मशाला के भूतल पर एक मंदिर औऱ दो हॉल बनवाए हैं, जबकि प्रथम तल पर एक बड़े हॉल का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के साथ भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा भी स्थापित कराई गई है। इसमें भूखंड के दानदाता स्व. श्री शिवचरण शिवहरे की प्रतिमा भी होगी, ताकि समाजहित में उनका यह महान दान लोगों की स्मृतियों में रहे, उन्हें प्रेरित करता रहे।

राहुल शिवहरे ने महासभा को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि महासभा के माध्यम से उनका निमंत्रण ग्वालियर के सभी समाजबंधुओं के लिए है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर से लहार कोई बहुत दूर नहीं है, लिहाजा यहां से अधिकाधिक संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी अपेक्षित है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेशचंद्र शिवहरे ने उन्हें आश्वस्त किया कि ग्वालियर से अधिकतम संभव संख्या में समाजबंधु लहार पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से आगामी 25 अक्टूबर को लहार पहुंचने की अपील की। बैठक के बाद सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। महासभा की ओऱ से हरिओम राय ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में महासभा के महामंत्री रघुवीर राय, रामस्वरूप जायसवाल, कमल जायसवाल, काशीराम राय, दशरथ राय, पवन राय, सुग्रीम राय, गोपाल शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, दीपक राय, संजीव गुप्ता, हुकुमचंद जायसवाल, नरेश शिवहरे, सुरेश जायसवाल, अनिल शिवहरे, एवं कलचुरी महिला मंडल की जिला अध्यक्ष गायत्री शिवहरे, संभागीय अध्यक्ष संगीता गुप्ता, आशा शिवहरे, ममता शिवहरे, हेमलता शिवहरे, सुषमा शिवहरे, ममता शिवहरे के अलावा राय कलचुरी महिला मंडल की अध्यक्ष छाया राय, महामंत्री मीना राय, आशा राय, ममता राय, सविता राय आदि उपस्थिति रहीं।
लहार से गए प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष राहुल शिवहरे के साथ रामऔतार शिवहरे (अध्यक्ष. शिवहरे समाज मौ), कोषाध्यक्ष प्रागदत्त शिवहरे, सचिव अखिलेश शिवहरे, सह सचिव नरेशचंद्र शिवहरे फौजी, पुष्पेंद्र शिवहरे, गोविंद शिवहरे एवं अशोक शिवहरे रतवा भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

आगराः श्रीमती कमलेश गुप्ता ‘पत्नी स्व. श्री रमेशचंद्र गुप्ता’