August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

विधायक विजय शिवहरे करेंगे लहार में शिवहरे धर्मशाला का लोकार्पण; लहार के समाजबंधुओं ने भेंट कर दिया आमंत्रण; 25 अक्टूबर को शिवहरे धर्मशाला लोकार्पण एवं चल समारोह

आगरा।
भिंड के लहार कस्बे में नवनिर्मित शिवहरे धर्मशाला के लोकार्पण समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आगामी 25 अक्टूबर को धर्मशाला के लोकार्पण से ठीक पहले भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन भी किया गया है जिसमें समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी भाग लेंगे। समारोह में देशभर से चार हजार से अधिक कलचुरी समाजबंधुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

रविवार, 12 अक्टूबर को अध्यक्ष श्री राहुल शिवहरे के नेत़ृत्व में ‘शिवहरे समाज लहार’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में विधायक श्री विजय शिवहरे (एमएलसी) से भेंट कर उन्हें आमंत्रित करते हुए धर्मशाला का लोकार्पण करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्री विजय शिवहरे को माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया। श्री विजय शिवहरे ने भी लहार से आए सभी समाजबंधुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया। श्री विजय शिवहरे ने धर्मशाला के निर्माण के लिए ‘शिवहरे समाज लहार’ की सराहना की। कहा कि जिस प्रकार के सामाजिक प्रयासों और सहयोग से धर्मशाला का निर्माण हुआ है, वह निश्चय ही अनुकरणीय है और अन्य नगरों-महानगरों के स्वजातीय समाज को इससे प्रेरणा लेते हुए अपने यहां भी ऐसी पहल करने पर विचार करना चाहिए। श्री विजय शिवहरे ने निमंत्रण को स्वीकार कर समारोह में पहुंचने का भरोसा दिया।

श्री राहुल शिवहरे ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लहार में कलचुरी समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य चल समारोह का भी आयोजन किया गया है। चल समारोह 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लालसिंह पैलेस से शुरू होगा औऱ नगर का भ्रमण करते हुए दोपहर करीब 2 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा जहां समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवहरे धर्मशाला का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वजातीय समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों औऱ प्रतिष्ठित समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भिंड, ग्वालियर, मुरैना, झांसी, दतिया, धौलपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में स्वजातीय समाजबंधुओं की भागीदारी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में शिवहरे समाज लहार के अध्यक्ष श्री राहुल शिवहरे के साथ कोषाध्यक्ष श्री प्रागदत्त शिवहरे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद शिवहरे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुकेश शिवहरे एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुष्पेंद्र शिवहरे भी शामिल थे। राहुल शिवहरे ने शिवहरेवाणी के माध्यम से आगरा के शिवहरे समाजबंधुओं से 25 अक्टूबर को होने वाले समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है। बैठक में शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप