September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

विजय शिवहरे से मिली परिषद की टीम; नए साल के एजेंडे और राधाकृष्ण मंदिर पर चर्चा; विधायक बोले-समाज में सर्वसम्मति से होते हैं निर्णय

आगरा।
शिवहरे युवाओं के संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के पदाधिकारियों ने रविवार को अपने मुख्य संरक्षक विधायक विजय शिवहरे से नव-वर्ष के उपलक्ष्य में शिष्टाचार भेंट की। भेटवार्ता के दौरान परिषद ने वर्ष 2026 के अपने सामाजिक एजेंडे पर चर्चा के साथ ही उन्हें आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर’ की प्रबंध समिति को लेकर बन रही स्थितियों से भी अवगत कराया।

शिवहरे समाज एकता परिषद की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि राधाकृष्ण मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता पद छोड़ने की घोषणा करते हैं, जैसा कि उन्होंने शिवहरेवाणी के माध्यम से अपना यह इरादा जाहिर किया है, तो नए अध्यक्ष के लिए परिषद दावेदारी करेगी। टीम ने गत 24 दिसंबर को शिवहरेवाणी न्यूज पोर्टल www.shivharevaani.com पर अरविंद गुप्ता के हवाले से इस आशय का समाचार प्रकाशित होने के बाद राधाकृष्ण मदिर के नए अध्यक्ष को लेकर समाज में चल रही हलचल की जानकारी भी दी।

श्री विजय शिवहरे ने परिषद की टीम को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राधाकृष्ण मंदिर एक सामाजिक धरोहर है, इसलिए इसकी प्रबंध समिति का नया अध्यक्ष बंद कमरे की बैठकों में तय नहीं हो सकता, बल्कि समाज की सर्वसम्मति से बनना चाहिए। उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि वह जिस कौशल से ‘शून्य आय’ वाली इस धरोहर की व्यवस्था चला रहे हैं औऱ विकास करा रहे हैं, वह अपने आपमें अनुकरणीय मिसाल है। यह वही व्यक्ति कर सकता है जो समाज के प्रति समर्पण का भाव रखता हो।

विधायक ने परिषद की टीम को नए साल की शुभकामनाओं के साथ उनकी सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों के लिए बधाई दी। उम्मीद जताई कि परिषद 2026 में भी अपने समाजहित के कार्यक्रमों को जारी रखते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करती रहेगी। बैठक में परिषद के शिष्टमंडल में अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अंशुल शिवहरे, संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, फिरोजाबाद प्रभारी सुगम शिवहरे, आयुष शिवहरे नानू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को