August 3, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दुखदः युवा कारोबारी गौरव गुप्ता (शिवहरे) नहीं रहे; अंतिम यात्रा 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे

आगरा।
नाई की मंडी निवासी युवा कारोबारी एवं समाजसेवी श्री गौरव गुप्ता नहीं रहे। वह महज 39 वर्ष के थे औऱ बीते तीन महीने से बीमार हालत में मौत से जूझ रहे थे, रात 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे उनके निवास से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री गौरव गुप्ता (पुत्र श्री देवीदयाल गुप्ता) उभरते हुए चांदी कारोबारी थी, राजनीति औऱ सामाजिक क्षेत्र में भी उतने ही सक्रिय रहते थे। वह भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष थे। आगरा के कारोबारी, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी एक खास पहचान बन रही थी। घर-परिवार और कारोबार, सब प्रगति पर था..लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बीते साल 20 अक्टूबर, 2025 को ठीक दीपावली वाले दिन तड़के करीब 3 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ तो वह स्वयं शाहगंज स्थित साकेत अस्पताल चले गए, जहां उपचार के दौरान उन्हें गंभीर हार्टअटैक पड़ गया। कुछ ही देर में चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तो परिवारीजन उन्हें तत्काल खंदारी स्थित ब्लॉसम हॉस्पिटल ले गए लेकिन वहां भी कोई सुधार नहीं हुआ। परिवारीजन उसी दोपहर 12 बजे उन्हें फरीदाबाद के एशियन अस्पताल ले गए, जहां वह लगभग तीन महीने रहे। इस दौरान उनके हार्ट का ऑपरेशन किया गया लेकिन दिमाग में ब्लड की सप्लाई न होने के चलते वह कोमा जैसी स्थिति में रहे। लगभग डेढ़ महीने के उपचार औऱ नियमित थैरेपी के बाद केवल इतना सुधार हुआ कि वह आवाज पर आंख खोलने लगे थे।
एक सप्ताह पहले ही चिकित्सकों की सलाह पर परिवारीजन उन्हे आगरा ले आए थे। घर पर उनके कमरे को ही अस्पताल का रूप दे दिया गया था, फरीदाबाद के अस्पताल का स्टाफ 24 घंटे उनके पास रहकर उनका नियमित उपचार और थैरैपी चला रहा था। चिकित्सकों ने उम्मीद दी थी कि लगभग एक साल निरंतर उपचार और थैरेपी से उनका जीवन पहले जैसा हो सकता है। लेकिन, ऐसा हो न सका। गौरव गुप्ता अपने पीछे पत्नी आंचल शिवहरे औऱ तीन बच्चों समेत पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गए हैं।
शोकाकुल परिवारः-
देवी दयाल गुप्ता (पिता)
आंचल गुप्ता (पत्नी)
सौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता (भाई)
खनक गुप्ता (पुत्री), आयुष, आरव (पुत्र)
एवं समस्त परिवार।
निवासः- 14/16, दर्जी पाड़ा, नाई की मंडी, आगरा।
संपर्कः-9368069525; 7302209423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप