भोपाल।
इंतजार बस खत्म होने वाला है। कलचुरी समाज के आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की महिमा पर आधारित फिल्म ‘जय महिष्मति’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रीमियर शो 13 फरवरी को भोपाल के रविंद्र भवन में शाम 5 बजे से आयोजित किया गया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर डा. एलएन मालवीय और डायेक्टर रामशंकर शिवहरे ने शिवहरेवाणी यह जानकारी दी है। प्रीमियर शो में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय और जाने-माने फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आपको याद दिला दें कि यह राजीव वर्मा हैं जिन्होंने 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नायिका भाग्यश्री के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह हम दिल दे चुके सनम, हम साथ-साथ हैं जैसी सुपरहिट फिल्मों समेत कई फिल्मों में प्रभावशाली सपोर्टिंग रोल कर चुके हैं। खास बात यह है कि फिल्म जय महिष्मति में भी वह बहुत अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर डा. एलएन मालवीय ने शिवहरेवाणी को बताया है कि फिल्म बनाने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य है कि कलचुरी समाज का बच्चा-बच्चा इस फिल्म के माध्यम से अपने आराध्य देव औऱ वंशाधिपति सहस्रबाहु अर्जुन की शक्तियों, महिमाओं और उनकी पूजा की विधि-पद्यति से अवगत हो सके। फिल्म का ट्रेलर करीब दो महीने पहले रिलीज हुआ था, जिसे देखकर यह तो साफ है कि फिल्म भगवान सहस्रबाहु को लेकर प्रचलित जटिल पौराणिक कथाओं का फिल्मांकन नहीं है, बल्कि सहस्रबाहु की महिमा-कृपा और उनकी नियमित पूजा के चमत्कारिक प्रभावों को प्रस्तुत करती है।
डा. एलएन मालवीय ने बताया कि फिल्म चार अलग-अलग व्यक्तियों की कहानी है जो अपनी-अपनी मुश्किलों से जूझ रहे हैं। लेकिन भगवान सहस्रबाहु की पूजा करने के बाद इनके जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है, उनके मनोरथ पूर्ण होते हैं। निर्देशक रामशंकर शिवहरे ने बताया कि फिल्म के कथानक, पटकथा और संवाद को इतना सरल औऱ सहज रखा गया है कि दर्शक कहीं उलझें नहीं, और पूरी बात उनके मन में उतर जाए। डा. एलएन मालवीय औऱ रामशंकर शिवहरे का यह प्रयास अपने उद्देश्य में कितना सफल रहा, इस बारे में 13 फरवरी को प्रीमियर शो के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
समाचार
फिल्म जय महिष्मति का प्रीमियर भोपाल में 13 फरवरी को; भगवान सहस्रबाहु की महिला पर आधारित पहली फिल्म
- by admin
- February 10, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4 hours ago












Leave feedback about this