March 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार समाज

शिवहरे समाज के जोशीले स्वागत से अभिभूत हुए नीतेश शिवहरे; विजय शिवहरे ने नवनियुक्त महामंत्री को दिया ‘गुरु-मंत्र’

आगरा।
युवा नेता और उसका समाज एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, युवा नेता अपनी मेहनत और उपलब्धियों से समाज को प्रेरित करता है, और उसका समाज उसे आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। और, दोनों ही पक्ष दलगत राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर इस अदभुत संबंध का निर्वहन करते हैं।

आगरा में दाऊजी मंदिर सभागार में बुधवार को ऐसा ही ‘आदर्श’ नजारा सामने आया, जब शिवहरे समाज के लोग राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर भाजपा के महानगर महामंत्री नियुक्त हुए नीतेश शिवहरे के स्वागत को पहुंचे। शिवहरे समाज एकता परिषद के बैनर तले आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्साहित समाजबंधुओं ने नीतेश शिवहरे का जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों ने दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ मिलकर नीतेश शिवहरे को 21 किलो फूलों की माला पहनाई, और उन्हें सम्मान-पत्र भेंट किया। इसके बाद तो समाजबंधुओं ने एक-एक कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत नीतेश शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे ‘अपनों’ के इस जोरदार स्वागत ने मेरे हौसले को बढ़ाया है, मैं इसे याद रखूंगा और सदैव आपका ऋणी रहूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के संगठन में महानगर महामंत्री का पद किसी भी अन्य दल के मुकाबले कहीं अधिक वखत और हैसियत रखता है, नीतेश शिवहरे यहां पहुंचे हैं, तो इसके पीछे पार्टी के लिए उनकी मेहनत, और समर्पण है। उन्होंने नीतेश शिवहरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें गुरुमंत्र दिया कि भाजपा में आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी जिनमें राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। कार्यक्रम को राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, दाऊजी मंदिर समिति के सचिव वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता और शिवहरे युवा मंच के अध्यक्ष तुषार गुप्ता तनु ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व परिषद की ओर से सभी अतिथियों को मोती की माला औऱ पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सपा की महानगर इकाई में लगातार पांचवी बार सचिव नियुक्त हुए रोहित गुप्ता को सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया। समापन के बाद सभी ने जलपान किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, व्यवस्थापक उदय गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुनील गुप्ता, आयुष शिवहरे, विकास शिवहरे, नीतेश शिवहरे, सावन शिवहरे, कुशल गुप्ता मयंक शिवहरे, सचिन शिवहरे, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिवम गुप्ता औऱ रोहित गुप्ता ने संभालीं।
कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थितः-
दाऊजी मंदिर समिति
के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष कुमार गुप्ता, धर्मेश शिवहरे (स्टॉकएड एकेडमी), वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, नवनीत गुप्ता, मीतीलाल शिवहरे।
राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अशोक शिवहरे अस्सो, मुकुंद शिवहरे, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, संजय शिवहरे, रिषीरंजन शिवहरे।
शिवहरे युवा कमेटी के अध्यक्ष तुषार गुप्ता तनु, विकास गुप्ता शिवहरे (पी एंड पी ग्रुप ऑफ कंपनीज), गोपेश्वर मंडल भाजपा के महामंत्री हर्ष गुप्ता (कपिल डेयरी), जितेंद्र गुप्ता जीतू, अमित गुप्ता, कुष शिवहरे, कृष गुप्ता, आशीष गुप्ता, गगन शिवहरे, रोशन शिवहरे।
इनकी मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
कार्यक्रम रविंद्र गुप्ता लाला भाई, राजेंद्र गुप्ता राजे, मुकेश शिवहरे, सुनील शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया, विष्णु गोस्वामी, सुनील बजाज, अजय शिवहरे अग्गू, आकाश शिवहरे (आकाश शू कंपनी), विकास शिवहरे (विशाल फोम्स), अमित गुप्ता (बक्कल वाले), संजय शिवहरे, धीरज शिवहरे एवं बड़ी संख्या में शिवहरे समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video