June 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार

विपिन शिवहरे और सौरभ गुप्ता का अभिनंदन करेगा फिरोजाबाद का शिवहरे समाज; 20 मार्च को शाम 5 बजे से ‘मोती इम्पीरियल रिसोर्ट’ में सम्मान समारोह

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद का शिवहरे समाज शुक्रवार (20 मार्च) को भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विपिन शिवहरे और महानगर मंत्री सौरभ गुप्ता का अभिनंदन करेगा। टूंडला रोड पर उसायनी स्थित ‘मोती इम्पीरियल रिसोर्ट’ में शिवहरे समाज एकता समिति के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक विजय शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सिरसागंज के युवा नेता विपिन शिवहरे (पुत्र श्री विनोद कुमार शिवहरे) भाजपा की जिला इकाई में लगातार दूसरी बार मंत्री नियुक्त किए गए हैं, जबकि सौरभ गुप्ता (पुत्र श्री योगेंद्र गुप्ता) को पहली बार भाजपा के महानगर संगठन में शामिल किया गया है। सौरभ गुप्ता गत दो वर्षों में विधायक विजय शिवहरे के जनपद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं।
कमल गुप्ता ने बताया कि अभिनंदन समारोह 20 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसके समापन के बाद सहभोज की व्यवस्था भी की गई है। कमल गुप्ता एडवोकेट और उनकी कार्यकारिणी ने फिरोजाबाद के सभी शिवहरे समाजबंधुओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए समय का विशेष ध्यान रखने का विनम्र अनुरोध किया है।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    वुमन पॉवर, समाज

    बच्चों ने हुनर के रंगों से सजाई समर-कैंप की

    समाचार, साहित्य/सृजन

    कलाली बोली: कलाल समाज की अदभुत विरासत के संरक्षण-संवर्धन

    समाचार

    शिवपुरी के नरेंद्र शिवहरे की देवास में सड़क हादसे

    समाचार

    आगरा के युवा सोशल वर्कर अमित शिवहरे बने हैहय

    समाचार

    अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की यूपी इकाई का

    समाचार, समाज

    कलचुरी समाज के टॉपर्स को अपने यहां निःशुल्क उच्च