March 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

फिरोजाबाद में विपिन शिवहरे और सौरभ गुप्ता का भव्य स्वागत; शिवहरे समाज के बच्चों के ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाने में बाधाएं दूर कराएं दोनों युवा नेता – विजय शिवहरे

फिरोजाबाद।
विधायक विजय शिवहरे ने फिरोजाबाद के शिवहरे समाज को आश्वस्त किया है कि समाज के बच्चों के ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने में आड़े आ रही बाधाएं जल्द दूर होंगी, औऱ यह जिम्मेदारी समाज के दोनों युवा नेताओं विपिन शिवहरे औऱ सौरभ गुप्ता की है जिन्हें भाजपा के स्थानीय संगठनों में मंत्री नियुक्त किया गया है। अब इन्हीं दोनों नेताओं को समाजबंधुओं को साथ लेकर इस संघर्ष का नेतृत्व करना होगा।
विजय शिवहरे फिरोजाबाद भाजपा की जिला इकाई में मंत्री नियुक्त हुए विपिन शिवहरे और महानगर इकाई में नवनियुक्त मंत्री सौरभ गुप्ता के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। शिवहरे समाज एकता समिति के बैनर तले टूंडला रोड पर उसायनी स्थित मोती इम्पीरियल रिसोर्ट में हुए स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विजय शिवहरे ने कहा कि फिरोजाबाद के शिवहरे समाज का यह सौभाग्य है कि उसके दो युवा नेता अब भाजपा के जिला एवं महानगर इकाइयों में मंत्री बने हैं, और समाज उनके स्वागत में एकजुटता प्रदर्शित कर रहा है। अब इन दोनों युवाओं का समाज के प्रति यह दायित्व बनता है कि पात्रता के बावजूद ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर कई सालों से चल रहे संघर्ष का नेतृत्व करें। मुझे विश्वास है कि दोनों होनहार और ऊर्जावान युवा नेता शीघ्र इसका समाधान कराने में सफल होंगे। इस अभियान में जहां मेरी जरूरत होगी, वहां मैं हमेशा तत्पर मिलूंगा।

शुक्रवार शाम समारोह का शुभारंभ विजय शिवहरे ने कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने दोनों युवा नेताओं विपिन शिवहरे एवं सौरभ गुप्ता का विस्तृत परिचय दिया, औऱ समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर फूलमाला और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद समाजबंधुओं ने एक-एक कर दोनों युवा नेताओं को फूलमालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम को मंचासीन अतिथियों पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता (टूंडला), राधाकृष्ण मंदिर समिति आगरा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जसराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन शिवहरे, शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू, योगेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।

स्वागत से अभिभूत विपिन शिवहरे और सौरभ गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त कहते हुए कहा कि समाज हमसे जो अपेक्षा रखता है, और हमारे नेता एवं मार्गदर्शक विजय शिवहरेजी ने समाज-हित में काम करने की हमें जो ताकीद की है, उन पर हम खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अंत में समिति के महासचिव सुगम शिवहरे ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शिवहरे समाज एकता परिषद आगरा के कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट ने आगरा से पधारे समाजबंधुओं राधाकृष्ण मंदिर के सचिव मुकुंद शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो भाई, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंदिर कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्य़क्ष किशन गुप्ता का विशेष आभार व्यक्त किया। समापन के बाद सभी ने सहभोज किया।

रामजीलाल गुप्ता, रमेशचंद्र गुप्ता (विभव नगर), राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता मन्नू, सुधीर गुप्ता बबलू, सुशील गुप्ता बबलू, गोपाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता रामू, मनोज गुप्ता, अभिनव गुप्ता अभि, दीपक गुप्ता, शिवम गुप्ता, संतोष शिवहरे, किशोर शिवहरे, पंकज शिवहरे, विमल शिवहरे, संजीव शिवहरे, मनोज गुप्ता, सोनू शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे, सौरभ गुप्ता, विशाल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, विवेक शिवहरे (जसराना), गौरव शिवहरे (जसराना), विश्वनाथ गुप्ता एडवोकेट (टूंडला), राजेश अग्रवाल (टूंडला) समेत बड़ी खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस दौरान टैक्स बार एसोसिशन के कुलदीप मित्तल एडवोकेट, विजय जैन एडवोकेट, निखिल बंसल एडवोकेट, आफताब अहमद एडवोकेट और प्रिंस बंसल एडवोकेट ने भी दोनों युवा नेताओं का स्वागत किया। कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने अपनी प्रकाशित पुस्तक गागर में सागर की प्रति विधायक विजय शिवहरे एवं अन्य अतिथियों को भेंट की।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video